बढ़ गई है ठंड! शरीर की ऊर्जा जरूरत को कैसे करें पूरा?

1
221

सर्द मौसम में एक व्यक्ति को औसत से अधिक मात्रा में ऊर्जा चाहिए होती है। शरीर को गर्म रखने में अधिक ऊर्जा की जरूरत पड़ती है। ऐसे में कुछ भी खा लेना स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। इस लिए ऐसा आहार चुनना चाहिए जो शरीर को गरमी और ऊर्जा प्रदान करे। यहां कुछ चुनिंदा चीजों के बारे में बताया गया है। आप इनका सेवन सर्दी से बचने के लिए कर सकते हैं।

गुड़

गुड़ हर भारतीय घरों में उपलब्ध होता है। यह औषधीय रूप से काफी महत्वपूर्ण खाद्यपदार्थ होता है। आयुर्वेद के अनुसार इसकी तासीर गर्म होती है। ठंड के मौसम में यह शरीर को गर्म रखने में काफी मददगार होता है। गर्मी के मौसम में लू से बचने के लिए भी लोग इसका सेवन करते हैं।

हरी सब्जियाँ

सर्दी में हरी सब्जियाँ जैसे पालक, मेथी, और गोभी शरीर को पौष्टिकता प्रदान करती हैं। जाहिर है अगर शरीर को पौष्टिक तत्व मिलेगा तो शरीर नॉर्मल वायरल जैसी मौसमी बीमारियों में सुरक्षित रहेगा।


अदरक और लहसुन

अदरक और लहसुन लगभग सभी भारतीय व्यंजनों की आत्मा है। स्वाद तो स्वाद इसके औषधीय गुण तो अन्य की तुलना में सर्वाधिक है। अदरक और लहसुन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करने के साथ-साथ शरीर को गर्मी भी प्रदान करते हैं। सर्द के इस उदासीन मौसम में भी व्यक्ति चुस्त और दुरुस्त रह सकता है।

गरम दूध

भारत, दुग्ध उत्पादन और सेवन करने में दुनिया में अव्वल है। प्राचीन भारतीय लोग आज की तुलना में ज्यादा वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखते थे, चाउमीन और मैगी जैसे त्वरित नाश्ते के चलन को देखकर तो यही प्रतीत होता है। खैर, दूध में विटामिन D और कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूती प्रदान कर सकता है। दूध को सम्पूर्ण आहार कहा जाता है। संपूर्ण आहार से तात्पर्य यह है कि अकेले दूध पी कर भी आदमी वैसे ही जी सकता है जैसे वह अन्य भोजन ग्रहण कर के। दूध शरीर के लिए फायदेमंद तो है ही, लेकिन जब बात ठंड के मौसम की हो रही हो तो निश्चित ही दूध की महत्ता और बढ़ जाती है।

सूखे फल

ड्राई फ्रूट्स सामान्यतः बाजार में उपलब्ध होते हैं लेकिन इनके दाम एक औसत आमदनी वाले परिवार के लिए ज्यादा हो सकती है। मेवे,अखरोट, मूंगफली, और बादाम शरीर को ऊर्जा और प्रोटीन प्रदान कर सकते हैं। गर्म तासीर की वजह से ये शरीर में गर्मी का स्तर बढ़ा कर रखते है। अतः सूखे फलों का सेवन ठंड में लाभ प्रदान करता है। यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि इनका अधिक सेवन नुकसानदायक होता है, इसलिए अल्प मात्रा में ही इनका सेवन करना चाहिए।

इसे भी पढ़ेSeasonal Flu: मौसमी फ्लू से राहत के लिए 5 हर्बल उपचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here