दिल्‍ली-एनसीआर में लुढ़का पारा, अब इन राज्‍यों को चपेट में लेगी शीतलहर

0
218

वर्षा वर्मा

नई दिल्ली: देश के कई राज्‍यों में शीतलहर चल रही है। अगले-एक दो दिनों में कुछ और राज्‍यों में भी इसका प्रकोप देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, उत्‍तर-पश्चिमी क्षेत्र- यानी जम्‍मू-कश्‍मीर और लद्दाख, दिल्‍ली-एनसीआर, राजस्‍थान, हि‍माचल प्रदेश, उत्‍तराखंड, हरियाणा-चंडीगढ़, पंजाब, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश आदि में अगले 4-5 दिन तक शीतलहर का सिलसिला जारी रहेगा। वर्तमान में गुजरात के सौराष्‍ट्र और कच्छ में भी शीतलहर चल रही है जो कुछ दिनों तक लगातार जारी रहेगी। आज से पश्चिमी और पूर्वी मध्‍य प्रदेश में भी शीतलहर की शुरूआत हो गई है। वहीं पश्चिमी और पूर्वी राजस्‍थान और पश्चिमी मध्‍य प्रदेश में दिन के समय भी ज्‍यादा ठंड बनी रहेगी आईएमडी ने इन जगहों पर शीत दिन चालू होने की बात भी कही है। हालांकि आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक इस पूरे सर्दी के सीजन में शीतलहर कम दिन चलेगी।

दिल्‍ली-एनसीआर में लुढ़का पारा
द‍िल्‍ली-एनसीआर में बीते कुछ दिनों में पारा तेजी से लुढ़का है, रात और सुबह के समय यहां न्‍यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने लगा है। आज न्‍यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और अध‍िकतम 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा इसके सा‍थ ही हल्‍की धुंध छाई रहेगी। वहीं प्रदूषण का स्‍तर बढ़ा हुआ ही है।

ये भी पढ़े…

देश के कई राज्यों में शीतलहर की शुरूआत, दक्षिण भारत में बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना

इन राज्‍यों में बारिश के आसार
तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 11 से 13 दिसंबर तक और 16 दिसंबर के दौरान अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की आशंका है। साथ ही तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में आज और कल अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश के आसार हैं। केरल और माहे में भी 12, 13 और 16 दिसंबर को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश जैसी स्थिति‍ बन रही है। दक्षि‍ण आंतरिक कर्नाटक में 12 और 13 दिसंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। 10-12 दिसंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग इलाकों में पाला पड़ने की संभावना जताई है। वहीं गंगा तटीय पश्चिम बंगाल और झारखंड के अलग-अलग इलाकों में देर रात और सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बन रही है। इसके अलावा सिक्किम, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश हिमाचल प्रदेश असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाए रहने की संभावना बन रही है।

आईएमडी ने मछुआरों को दी सलाह
आईएमडी ने मछुआरों के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे 11 दिसंबर को दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी 11-12 दिसंबर को दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में न जाएं। वहीं 11-13 दिसंबर को तमिलनाडु के तट पर 12 और 13 दिसंबर को केरल के तट पर, मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन क्षेत्र में न जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here