
Happy Valentine Day: वैलेंटाइन डे प्यार और रोमांस का प्रतीक है। यह दिन हमें याद दिलाता है। कि हमें अपने प्रियजनों के प्रति अपना प्यार और स्नेह दिखाना चाहिए। यह दिन हमें अपने रिश्तों को मजबूत बनाने और एक-दूसरे के साथ समय बिताने का भी मौका देता है। आज पूरी दुनिया में वैलेंटाइन डे की धूम रहेगी। हर साल 14 फरवरी को मनाया जाने वाला वैलेंटाइन डे एक विशेष दिन होता है। यह दिन न केवल रोमांटिक रिश्तों के लिए बल्कि दोस्ती और परिवार के बीच भी प्रेम जताने का अवसर होता है। इस दिन के माध्यम से लोग अपने रिश्तों को और भी मजबूत बनाते हैं। और एक-दूसरे से प्यार व्यक्त करते हैं। वैलेंटाइन डे का इतिहास, प्रतीक और कुछ सवालों के जवाबों को जानकर इस दिन की खूबसूरती को और समझ सकते हैं।
वैलेंटाइन डे कब मनाया जाता है
वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है। यह दिन विशेष रूप से प्रेमियों के बीच मनाया जाता है। जहां वे एक-दूसरे के प्रति अपने प्रेम का इज़हार करते हैं। यह दिन अब केवल रोमांटिक प्रेमियों तक सीमित नहीं रहा। बल्कि इसे दोस्तों, परिवार और प्रियजनों के साथ भी मनाया जाता है। लोग इस दिन को खास बनाते हैं। चाहे वो छोटे-छोटे तोहफों के साथ हो या दिल से एक प्यारा संदेश देना हो।
वैलेंटाइन डे का इतिहास
वैलेंटाइन डे का इतिहास संत वैलेंटाइन से जुड़ा हुआ है। तीसरी शताब्दी में रोम में एक पादरी थे जिनका नाम संत वैलेंटाइन था। सम्राट क्लॉडियस द्वितीय ने युवाओं को शादी करने से मना कर दिया था। क्योंकि उनका मानना था कि अविवाहित पुरुष बेहतर सैनिक होते हैं। संत वैलेंटाइन ने सम्राट के आदेश की अवहेलना करते हुए गुप्त रूप से युवाओं की शादियां कराईं। जब सम्राट को इस बारे में पता चला तो उन्होंने संत वैलेंटाइन को जेल में डाल दिया और उन्हें फांसी की सजा सुनाई। उनकी पुण्यतिथि 14 फरवरी को थी। इस लिए उसी दिन उनके सम्मान में वैलेंटाइन डे मनाया जाने लगा। यह दिन प्रेम और बलिदान का प्रतीक बन गया।
क्या वैलेंटाइन डे सिर्फ रोमांटिक प्रेमियों के लिए है
वैलेंटाइन डे प्राचीन रोम के एक त्योहार से जुड़ा हुआ है। जिसे लुपर्कलिया कहा जाता था। यह त्योहार प्रजनन क्षमता के देवता लुपर्कस को समर्पित था। इस त्योहार के दौरान, पुरुष महिलाओं के नाम के पर्चे निकालते थे और कुछ दिनों के लिए उनके साथ रहते थे। वैलेंटाइन डे का मतलब सिर्फ रोमांटिक प्रेमियों से नहीं है। यह दिन प्रेम और स्नेह के सभी रूपों का उत्सव है। लोग इस दिन को न केवल अपने जीवनसाथी बल्कि अपने दोस्तों, परिवार और प्रियजनों के साथ भी मनाते हैं। यह किसी भी रिश्ते को मजबूत करने और एक-दूसरे से अपने प्यार का इज़हार करने का बेहतरीन तरीका है।
ये भी पढ़े…
जब वेलेंटाइन डे पर शहीद हो गए 40 जवान, जानिए भारत ने कैसे लिया बदला…
वैलेंटाइन डे पर कौन से प्रतीक प्रचलित हैं
वैलेंटाइन डे के दौरान कई प्रतीकों का उपयोग होता है। जो प्रेम और रोमांस को दर्शाते हैं। गुलाब का फूल खासकर लाल गुलाब, जो प्रेम और आकर्षण का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा, दिल, चॉकलेट, और लाल रंग भी इस दिन के साथ जुड़े हुए प्रतीक हैं। इन चीजों का आदान-प्रदान करने से रिश्तों में प्यार और स्नेह का इज़हार होता है।
क्या है खास गिफ्ट वैलेंटाइन डे पर
वैलेंटाइन डे पर लोग अपने प्रियजनों को प्यार भरे गिफ्ट्स देते हैं। सबसे आम तोहफे में गुलाब के फूल, चॉकलेट, कस्टमाइज्ड गहने, और विशेष कार्ड शामिल होते हैं। इसके अलावा, कई लोग इस दिन पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स जैसे कि नाम लिखवाए गए गहने, कस्टमाइज्ड फोटोग्राफ्स, या प्यार भरे संदेशों के साथ गिफ्ट देते हैं।
वैलेंटाइन डे पर रोमांटिक मूवी मोहब्बतें
कॉलेज के लव बर्ड्स की अलग-अलग कहानियों को लेकर शाहरुख खान की फिल्म मोहब्बतें’ ने लोगों के दिलों में जगह बनाई है। ये बॉलीवुड की सुपरहिट रोमांटिक फिल्मों में से एक है। ये मूवी साल 2000 में आई थी। जिसे लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। ऐसी ही दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, कल हो न हो, कभी अलविदा न कहना ऐसी कई मूवी है। जो आप देखने जा सकते है।


