
SURAJKUND MELA 2025: हरियाणा के फरीदाबाद में इंटरनेशनल सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला 2025 लगा है। ये मेला 7 फरवरी से शुरू हुआ है, 23 फरवरी तक मेला रहेगा। इस बार सूरजकुंड मेला बेहद खास है। इसमें हस्तकला का शानदार प्रदर्शन दिख रहा है। देश और विदेश से तमाम कलाकार अपने हस्तशिल्प कला को लेकर मेले में पहुंचे हुए हैं। मेले में विदेशियों का स्टॉल लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। साथ ही मेले में विदेशी कलाकारों का जलवा देखने को मिल रहा है।
42 देशों ने लगाया स्टॉल
सूरजकुंड मेले में कई देशों के सामान बिक रहे हैं। जैसे ईरान अफगानिस्तान, कजाकिस्तान, सीरिया, नेपाल, म्यांमार, थाईलैंड, श्रीलंका, अमरीन, घाना, अफ्रीका, उज्बेकिस्तान, इथोपिया, इस्तांबुल, युगांडा समेत 42 देश के सामान यहां बिक रहे हैं। इन देशों का यहां स्टॉल लगा हुआ है।
ये भी पढ़े…
बजट में मिल रहा सामान
इन स्टॉलों में होम डेकोरेट, कपड़े, ज्वेलरी, फर्नीचर, ग्रॉसरी समेत कई तरह के प्रोडक्ट बिक रहे हैं। खास बात यह है कि यहां विदेशी सामान भी बजट में मिल जा रहा है। इस कारण लोगों की भीड़ इन स्टॉलों में देखने को मिल रही है। यहां अलग-अलग देशों के कलाकार अपने देश में तैयार किए गए प्रोडक्ट को लेकर इस मेले में आए हैं। जिसे खरीदने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमर रही है।
उमड़ रही खरीदारों की भारी भीड़
इस मेले में देश और दुनिया से हजारों कलाकार अपने प्रोडक्ट को लेकर पहुंचे हुए हैं। जिसमें मुख्य रूप से 42 देश शामिल है। इन 42 देशों के कलाकार अपने देश के फेमस प्रोडक्ट को लेकर मेले में पहुंचे हुए हैं। जो काफी आकर्षित लग रहा है। इन स्टॉलों में रोजमर्रा की चीजें बिक रही है। मेले में श्रीलंका और थाईलैंड के कपड़े लोगों को काफी पसंद आ रहे है। इसके अलावा आर्मीनिया देश की ज्वेलरी महिलाओं को काफी पसंद आ रही है। सीरिया, इस्तांबुल का होम डेकोरेट का सामान लोग जमकर खरीद रहे हैं।
ये भी पढ़े…
निर्मला सीतारमण ने पेश किया नया इनकम टैक्स बिल, आयकर भरना होगा आसान
बजट में मिल रहा विदेशी प्रोडक्ट
इसके अलावा इस्तानबुल से आए कलाकार होम डेकोरेट और लाइटों का स्टॉल लगाए हुए हैं। लोग इनके स्टॉल से जमकर खरीदारी कर रहे हैं। ऐसे में हर कोई चाहता है कि वह अपने घर के लिए कोई ना कोई विदेशी प्रोडक्ट जरूर इस मेले से ले जाए। यही वजह है कि इस मेले में जहां विदेश से आए कलाकार खुश नजर आ रहे हैं। वहीं, पर्यटक भी विदेशी सामान जमकर खरीद रहे हैं।
कलाकारों ने बिखेरा अपना जलवा
इसके अलावा विदेशी कलाकार यहां परफॉर्मेंस भी कर रहे हैं। विदेश का ट्रेडिशनल डांस भी इस मेले में लोगों को काफी भा रहा है। मेले में युगांडा, अफ्रीका, तंजानिया से आए कलाकार अपने डांस और संगीत से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। यानी कि अगर आप भी विदेशी सामान बजट में लेना चाहते हैं और उपरोक्त दृश्यों का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो बगैर समय गंवाए आप इस मेले में आ जाइए और सूरजकुंड मेले में विदेशी कलाकारों की कला से रूबरू होने के साथ ही इनके स्टॉल से जमकर खरीदारी करिए।


