महाकुंभ में किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर पर हमला, तीन शिष्य भी घायल

0
230
वर्षा वर्मा

 

Mahakumbh Attack:  महाकुंभ मेला के अन्न क्षेत्र में गुरूवार की देर रात किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कल्याणीनंद गिरि पर हमला किया गया। उनके साथ मौजूद उनके तीन शिष्यों को भी अज्ञात लोगों ने निशाना बनाया। पुलिस ने बताया कि घायल कल्याणीनंद गिरि और उनके शिष्यों को मेला क्षेत्र के सेक्टर दो में बने एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कल्याणीनंद गिरि ने बताया, ‘‘बीती रात जब हमलोग अखाड़ा से निकलकर जा रहे थे। तभी 6 से अधिक लड़के कार के सामने आए। उन्होंने कार को घेर लिया। लड़कों ने पहले किसी धारदार हथियार से मेरे ऊपर हमला किया और शिष्यों द्वारा विरोध करने पर उन पर भी हमला कर दिया।’’

 

काफी देर हुई हाथापाई
कल्याणीनंद गिरि ने बताया, ‘‘काफी देर हाथापाई हुई। हमलावर मौका पाकर फरार हो गए। इस हमले में मैं और मेरे तीन शिष्य घायल हो गए। हमें ‘सेंट्रल अस्पताल’ में लाया गया। जहां हमारा इलाज चल रहा है।’’ कल्याणीनंद गिरि ने बताया कि इस हमले के संबंध में थाना अन्न क्षेत्र में शिकायत की गई है। जल्द प्राथमिकी दर्ज होने की संभावना है।

 

ये भी पढ़े…

जय हो के उद्घोष से गूंज उठेगा सूरजकुंड मेला..आ रहे है ए आर रहमान

 

किन्नरों के दो ग्रुप के बीच पुरानी रंजिश
अन्न क्षेत्र के थाना प्रभारी निरीक्षक शंभू सिंह ने बताया कि गुरुवार की घटना को लेकर किन्नर अखाड़ा की तरफ से शिकायत मिली है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि मामला किन्नरों के दो ग्रुप के बीच पुरानी रंजिश का है। इससे पूर्व हिमांगी सखी नाम की किन्नर पर कथित तौर पर हमला हुआ था जिसकी जांच की जा रही है।

 

महाशिवरात्रि के दिन महाकुंभ का समापन
अगला बड़ा स्नान महाशिवरात्रि पर होगा। पंचांग के अनुसार, इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी। महाकुंभ 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के साथ शुरू हुआ था और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन इसका समापन होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here