
Monalisa: प्रयागराज के महाकुंभ में अपनी खूबसूरत आंखो से लोगों को दीवाना बनानेवाली मोनालिसा के कई वीडियो अब तक सोशल मीडिया में वायरल हो चुके है। एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह क, ख, ग… पढ़ते नजर आ रही है। बॉलीवुड डायरेक्टर सनोज मिश्रा उन्हें पढ़ा रहे है। ये वीडियो मुंबई का बताया जा रहा है। महाकुंभ में माला बेचनेवाली मोनालिसा बॉलीवुड फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर से डेब्यू कर रही है।
रातोंरात बदली मोनालिसा की किस्मत
महाकुंभ से मोनालिसा की किस्मत रातोंरात बदल गयी। कजरारी आंखों और खूबसूरत मुस्कान वाली मोनालिसा को बॉलीवुड डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने फिल्म में मौका दिया है। वे बताते हैं कि उन्हें मोनालिसा की सादगी बेहद पंसद आई। इसीलिए उन्होंने अपनी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में काम देने का फैसला किया। मोनालिसा की मुस्कुराहट काफी आकर्षक है। बिना मेकअप के ही वह काफी खूबसूरत है। बॉलीवुड फिल्म में एंट्री से मोनालिसा की जिंदगी बदल गयी है। वायरल वीडियो में सनोज मिश्रा होटल के कमरे में हैं। वहां मोनालिसा को वह क, ख, ग, घ… पढ़ा रहे हैं। वहां एक अन्य लड़की भी बैठी है।
ये भी पढ़े…
निर्मला सीतारमण ने पेश किया नया इनकम टैक्स बिल, आयकर भरना होगा आसान
द डायरी ऑफ मणिपुर में लीड रोल में नजर आएंगी मोनालिसा
पिछले दिनों बॉलीवुड डायरेक्टर सनोज मिश्रा मोनालिसा के गांव पहुंचे औश्र अपनी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के लिए साइन किया है। इस फिल्म में मोनालिसा लीड भूमिका में नजर आऐगी। मोनालिसा मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली है। अपनी परिवार के साथ रूद्राक्ष और मोतियों की माला बेचने प्रयागराज महाकुंभ आयी थी। खूबसूरती से रातोंरात वायरल हो गयीं। सोशल मीडिया से उन्हें खास पहचान मिली। उनके वीडियो और तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।
