दिल्ली की जहरीली हवा में हुआ मामूली सुधार , AQI 263 से घटकर हुआ 220

0
139

भावना त्रिपाठी

राजधानी में प्रदूषण के स्तर में कमी आई है हालांकि यह सुधार मामूली है।बीते सोमवार (23 अक्तूबर 2023) को दिल्ली में एक्यूआई 263 दर्ज किया गया था तो वहीं मंगलवार (24 अक्तूबर 2023) को एक्यूआई 220 मापा गया ।

प्रदूषण के स्तर में आई मामूली गिरावट

सरकार की मॉनिटरिंग एजेंसी की मानें तो मंगलवार सुबह AQI में कुछ सुधार दर्ज किया गया। दोपहर 12 बजे राजधानी का एवरेज एक्यूआई 220 था।यह सोमवार शाम चार बजे के एक्यूआई से कम है हलांकि इसे एक दिन पहले ही दिल्ली के कई इलाकों पर एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया था।बताते चलें कि यह बहुत खराब श्रेणी में आता है

प्रदूषण को हराने की तैयारी हुई तेज

मई के बाद पहली बार दिल्ली की हवा की क्वालिटी “बहुत खराब” पाई गई थी। इसका मुख्य कारण था तापमान और हवा की गति में गिरावट थी। वायु की गति कम होने से बहुत सारे प्रदूषक और हवा के कण जमा हो गए थे। जिसको लेकर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने बताया कि सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में मौजूदा 13 के अलावा आठ और प्रदूषण हॉटस्पॉट की पहचान की है और प्रदूषण स्रोतों की जांच के लिए वहां विशेष टीमें तैनात की जाएंगी।

एक बार फिर शुरू होगा रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ” अभियान

जानकारी के मुताबिक सरकार 26 अक्टूबर को फिर से एक अभियान शुरू करेगी जिसके तहत गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण पर रोक लगाया जाएगा। आपको बता दें कि इसे पहले उपराज्यपाल ने इसे रोक दिया था।सूत्रों की मानें तो इस साल “रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ” अभियान के लिए एलजी की अनुमति की जरूरत नहीं होगी। दिल्ली में धूल प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए धूल दबाने वाले पाउडर का उपयोग भी किया जाएगा।इस पाउडर में कैल्शियम क्लोराइड, मैग्नीशियम क्लोराइड,मैग्नीशियम क्लोराइडऔर अलग-अलग पॉलिमर जैसे केमिकल एजेंट होते है। यह केमिकल महीन से महीन धूल कणों को अपनी तरफ खींचने और एक साथ बांधने का काम करते हैं, जिससे वे भारी हो जाते है और हवा में कम फैलते है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here