शिव पुरी या शिव विहार, क्या होगा मुस्तफाबाद का नया नाम? बीजेपी विधायक मोहन बिष्ट ने किया ऐलान

0
189
वर्षा वर्मा

 

नई दिल्ली:  मुस्तफाबाद सीट से बीजेपी उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट ने जीत के बाद कहा कि मैंने कहा था कि अगर मैं जीत गया तो मुस्तफाबाद का नाम बदलकर शिवपुरी या शिव विहार रख दूंगा। अब मैं चुनाव जीत गया हूं और मैं जल्द ही ऐसा करूंगा। लेकिन आखिर में मुझे ये समझ में नहीं आ रहा है क्यों राजनीतिक दल के लोग मुस्तफाबाद पर इतना मेहरबान हो रहे हैं?

 

जहां हिंदुओं की आबादी हो और उनकी संख्या के लोग यहां पर रह रहे हों तो उसका नाम मुस्तफाबाद नहीं शिवपुरी या फिर शिव विहार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब मुस्तफा के नाम से लोग चिंतित होते हैं तो निश्चित तौर पर ये काम होना चाहिए। इसलिए मैं जल्द ही ऐसा करूंगा।

 

जिम्मेदारी को निभाऊंगा
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मेरे पास 25 साल का अनुभव है। अगर पार्टी की ओर से मुझे कोई जिम्मेदारी दी जाती है तो मैं उसे जरूर निभाऊंगा। मेरा विश्वास है कि अनुभव की क्षमता ज्यादा होती है और इसी के मुताबिक, काम करने पर मैं विश्वास रखता हूं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से दिल्ली की जनता ने मुझे जनादेश दिया है। मैं उनके भरोसे पर खरा उतरूंगा। मैं अपनी क्षेत्र की जनता का सम्मान बरकरार रखूंगा।

 

ये भी पढ़े…

‘विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे’, दिल्ली की बंपर जीत पर पीएम मोदी का पहला रिएक्शन

 

मुझे बधाई के लिए आया था फोन
मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह का फोन मुझे बधाई देने के लिए आया था। सरकार के गठन या मुख्यमंत्री के नाम पर कोई बात नहीं हुई है। ये झूठी अफवाह फैलाई गई है। मैंने उनसे अलग से समय मांगा है मुझे समय मिलेगा तो मैं उनसे मिलूंगा।

 

मुख्यमंत्री भाजपा का ही कोई ना कोई कार्यकर्ता बनेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में किसी​ भी तरह का कोई विकास नहीं हुआ है। यहां पर न तो सड़कें हैं और न ही साफ पानी है। बेसिक जरूरतें भी मौजूद नही हैं। जिस दिन मैं शपथ ले लूंगा उस दिन मेरा पहला काम ये होगा कि मैं यहां की बेसिक जरूरतों पर काम शुरू कर दूं। मैं गवर्नर से मुलाकात करूंगा और उनसे यहां के नालों को छोटा करके रोड को चौड़ी करने पर चर्चा करूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here