
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत से पीएम मोदी काफी गदगद हैं। कुछ सीटों का रिजल्ट आ चुका है और कुछ के नतीजे आने अभी बाकी हैं। लेकिन यह साफ हो गया है कि दिल्ली की जनता ने बीजेपी को चुना है। पीएम मोदी ने इस जीत को विकास और सुशासन की जीत बताया है। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट कर दिल्ली की जनता को बधाई दी है। पीएम मोदी ने लिखा, जनशक्ति सर्वोपरि है। यह जीत विकास और सुशासन की है।
पीएम मोदी ने कहा कि इस शानदार और ऐतिहासिक जनादेश के लिए वह दिल्ली की प्यारी बहनों और भाइयों को नमन करते हैं। इस आशीर्वाद को पाकर वह विनम्र और सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
ये भी पढ़े….
अरविंद केजरीवाल के हारते ही सचिवालय सील, अधिकारियों को तुरंत पहुंचने के आदेश
मोदी ने कहा कि यह हमारी गारंटी है कि हम दिल्ली को विकसित करने, लोगों के जीवन गुणवत्ता में सुधार लाने और यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की प्रमुख भूमिका हो।
