बेसन में मिक्स कर दें ये दो चीज…दमकने लगी त्चचा, बढ़ जाएगा चेहरे का निखार

0
95

पूजा श्याम 

 

face pack: सर्दियों के मौसम में चेहरे की चमक खो जाती है। क्या आप भी अपने चेहरे के खोए हुए निखार को वापस लाना चाहते हैं। तो आपको घर पर नेचुरल फेस पैक बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जान लेना चाहिए। इस केमिकल फ्री फेस पैक को बनाने के लिए आपको किचन में आसानी से मिल जाने वाली तीन चीजों की जरूरत पड़ेगी।

 

 

बेसन और दही
फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में एक स्पून बेसन, दो स्पून दूध और हाफ स्पून हल्दी पाउडर निकाल लीजिए। अब औषधीय गुणों से भरपूर इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लीजिए। बेसन एक प्राकृतिक एक्सफोलिएंट है। जो त्वचा से मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है। यह त्वचा को साफ और चमकदार बनाने में मदद करता है। दही त्वचा को हाइड्रेट करने और मॉइस्चराइज़ करने में मदद करता है।

 

 

ये भी पढ़े….

चेहरे से रूखापन करें दूर, गाजर से ऐसे बनाएं केमिकल फ्री फेस पैक

 

 

उपयोग करने का तरीका
इस पेस्ट को अपने चेहरे पर और अपनी गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 20 मिनट तक इस फेस मास्क को लगाने के बाद अच्छी तरह फेस वॉश कर लें। बाद मे आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। इस फेस मास्क में पाए जाने वाले तत्व त्वचा पर मौजूद डेड सेल्स को हटाने में कारगर साबित हो सकते हैं। आप अपनी त्वचा के निखार को बढ़ाने के लिए इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

 

इस्तेमाल करने के फायदे
यह आप​की त्वचा को नरम और कोमल बनाने में मदद करता है। बेसन और दही दोनों ही त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करते हैं। यह त्वचा को एक स्वस्थ और युवा रूप देने में मदद करता है। इसके अंदर एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। जो मुँहासों को कम करने में मदद करते हैं। आप इस फेस मास्क को एक हफ्ते में एक से दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं। महीने भर के अंदर आपकी डल स्किन निखर जाएगी। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here