Sharda Sinha Death: बिहार की मशहूर गायिका शारदा सिन्हा का निधन हो गया है। दिल्ली एम्स में उन्होंने आखिरी सांस ली उनकी तबीयत अचानक अधिक बिगड़ी थी जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट करना पड़ा था। इस खबर ने देशभर में उनके शुभचिंतकों को झकझोर कर रख दिया। शारदा सिन्हा के गाये छठ गीत अभी भी हर तरफ बजते हैं लेकिन बिहार की स्वर कोकिला अब हमारे बीच नहीं रहीं है।

शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान ने उनकी तबियत बिगड़ने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी मां की हालत नाजुक है। सोमवार 4 नवंबर को दोपहर के समय उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया था।
लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत को लेकर लगातार अपडेट आ रहे थे। लेकिन सिंगर के निधन से छठ के महापर्व की रोनक फीकी पड़ गई सिंगर काफी समय से बीमार थी और उनका इलाज चल रहा था। शारदा सिन्हा ने छठ के कई गाने गाए यहां तक कि छठ 2024 के मौके पर भी उन्होंने अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया सिंगर ने जाते-जाते सभी श्रोताओं को छठ का तोहफा दिया वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शारदा सिन्हा के बीमार होने पर उनकी खबर ली थी।
ये भी पढ़े…
स्वर कोकिला शारदा सिन्हा की सलामती की दुआ करता भोजपुरिया मानस, छठ गीतों को स्वर देकर बनाया अमर
देश की महान सिंगर मौजूदा समय में वेंटिलेटर पर थीं और किडनी की गंभीर समस्या से जूझ रही थीं। छठ के गीत गाकर पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली शारदा सिन्हा पिछले कुछ समय से उनके स्वास्थ्य में ज्यादा गड़बड़ी आ गई थी सभी उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे थे लेकिन 8 नवंबर को सिंगर ने 72 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया और उनके चले जाने से संगीत जगत में शोक की लहर है।
पटना एयरपोर्ट पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा आदि मौजूद थे। उनके आवास पर पहुंच कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि दी। गुरुवार को सुबह 8 बजे गुलाबी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ शारदा सिन्हा को अंतिम विदाई दी जाएगी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार शाम शारदा सिन्हा के राजेन्द्र नगर स्थित घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
