अरविंद केजरीवाल के हारते ही सचिवालय सील, अधिकारियों को तुरंत पहुंचने के आदेश

0
252

 

वर्षा वर्मा

नई दिल्ली:  दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों की मतगणना जारी है। इसी बीच प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकारी दस्तावेजों और डाटा की सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारियों को तुरंत दिल्ली सचिवालय पहुंचने का निर्देश दिया गया है। जिसमें उन्होंने आला अधिकारी को तुरंत दिल्ली सचिवालय पहुंचने का निर्देश दिया है। यह फैसला दिल्ली में चुनाव रुझानों को देखते हुए लिया गया है।

 

दिल्ली सरकार के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ने एक नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है। “सुरक्षा संबंधी चिंताओं और अभिलेखों की सुरक्षा के लिए, यह अनुरोध किया जाता है कि जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट की अनुमति के बिना कोई भी फाइल/दस्तावेज, कंप्यूटर हार्डवेयर आदि दिल्ली सचिवालय परिसर से बाहर न ले जाएं। इसलिए यह निर्देश दिया जाता है कि दिल्ली सचिवालय में स्थित विभागों के अंतर्गत संबंधित शाखा प्रभारियों को उनके अनुभाग के अंतर्गत अभिलेखों, फाइलों, दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक फाइलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी निर्देश जारी किए जाएं।”

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here