केजरीवाल ने मेरी बात नहीं मानी, दिल्ली के नतीजों पर बोले अन्ना हजारे

0
262
वर्षा वर्मा

 

Delhi Election 2025:  दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के शुरूआती रुझानों में अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी पीछे चला रही है। वहीं, केजरीवाल भी अपनी नई दिल्ली सीट से हार चुके हैं। इसी को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का बयान सामने आया है। अन्ना हजारे ने कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि उम्मीदवार का आचरण, विचार शुद्ध होना चाहिए। जीवन दोष रहित होना चाहिए, त्याग होना चाहिए। ये गुण मतदाताओं को उस पर विश्वास दिलाते हैं।

 

अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए हजारे ने कहा कि मैंने उनको बताया लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया और आखिरकार उनका ध्यान शराब पर केंद्रित हो गया। यह मुद्दा क्यों उठा? वह धनबल से अभिभूत थे। इस बीच भाजपा नेताओं ने पार्टी कार्यालय में बैठक की क्योंकि चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार भाजपा बहुमत के आंकड़े से काफी ऊपर है। फिलहाल 70 में से 42 सीटों पर आगे चल रही है।

 

ये भी पढ़े….

AAP के लिए आई सिर्फ एक अच्‍छी खबर, आतिशी ने बिधूड़ी को दी मात

 

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की जारी मतगणना के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा लेकिन नाम पर निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व लेगा। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)43 जबकि आम आदमी पार्टी (आप) 27 विधानसभा सीट पर आगे है। वीरेंद्र सचदेवा ने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘अब तक के परिणाम हमारी उम्मीदों के अनुरूप हैं लेकिन हम अंतिम परिणाम की प्रतीक्षा करेंगे।’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here