पूजा श्याम
Carrot Face Pack: रूखी त्वचा, जिसे हम ड्राई स्किन भी कहते हैं। एक ऐसी त्वचा होती है जो नमी की कमी के कारण बेजान और खुरदुरी हो जाती है। रूखी त्वचा से प्रभावित व्यक्ति को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। क्या आप जानते हैं कि गाजर में पाए जाने वाले तमाम तत्व न केवल आपकी सेहत के लिए बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है। जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। गाजर का फेस पैक त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में भी मदद कर सकता है। तो आपको गाजर से बने फेस पैक को इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए। आइए गाजर का फेस पैक बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं।
गाजर का फेस पैक बनाने के तरीके
गाजर का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को धों कर कद्दूकस कर लीजिए। कद्दूकस की हुई गाजर में 1 चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें। सूखने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
बेहतर परिणाम के लिए आप इस फेस पैक को हफ्ते में 2-3 बार लगा सकते हैं।
ये भी पढ़े…
जोरदार कमाई देगी बैंगन की ये किस्म, सस्ते दाम में मंगाए बीज और करें खेती
गाजर के फेस पैक के फायदे
आप गाजर और शहद से बने इस नेचुरल फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। इस फेस पैक से त्वचा को चमकदार बनाता है। त्वचा को हाइड्रेट वह त्वचा को झुर्रियों से बचाता है। फेस वॉश करने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।
गौर करने वाली बात
गाजर में विटामिन ए, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। और शहद के इस मिक्सचर की मदद से आप अपनी रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा पा सकते हैं। इस फेस पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है। महीने भर के अंदर आप अपनी त्वचा को मुलायम और चमकदार बना सकते हैं। हालांकि इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए।


