पुअर लेडी… अंत तक थक गई थीं, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलीं सोनिया गांधी

0
352

वर्षा वर्मा

 

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सोनिया गांधी और राहुल गांधी द्वारा ‘पुअर लेडी’ यानी बेचारी महिला बताने पर राष्ट्रपति भवन ने कहा कि इस शीर्ष पद की गरिमा को ठेस पहुंची है। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी पर कहा कि ऐसी टिप्पणियां अनुचित एवं दुर्भाग्यपूर्ण हैं। दरअसल, संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण के बाद कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने मीडिया के सामने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘पुअर लेडी’ यानी बेचारी महिला बताया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति भाषण के दौरान अंत तक बहुत थक गई थीं, बेचारी मुश्किल से बोल पा रही थीं। संयुक्त अभिभाषण में हिस्सा लेने के बाद मीडिया के सामने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मौजूद थे। तीनों आपस में बात कर रहे थे। इसी दौरान अपनी मां को देखते हुए राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के भाषण को ‘बोरिंग’ बताया।

 

इधर सोनिया गांधी ने कहा कि इसमें कुछ नया नहीं था। पुरानी चीजों को रिपीट किया गया है। सोनिया ने प्रियंका गांधी की ओर जाते हुए कहा कि राष्ट्रपति काफी थक गई थी। वो बड़ी मुश्किल से बोल पा रही थीं। खराब बातें बोली पुअर लेडी। बता दें कि शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ संसद का बजट सत्र से शुरू हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार के कामों को गिनाया। साथ ही ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ और वक्फ संशोधन जैसे विधेयक का जिक्र किया।

 

ये भी पढ़े…

दिल्ली चुनाव के पहले AAP को बड़ा झटका, 7 विधायकों ने छोड़ी पार्टी

राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार का मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ है और इसी पर हम काम कर रहे हैं। राष्ट्र प्रथम की भावना से सरकार आगे बढ़ रही है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में विकास का वातावरण हुआ है। उन्होंने देश के बुनियादी ढांचे के बढ़े बजट का जिक्र किया। संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, “हमारा एक ही लक्ष्य है। विकसित भारत बनना। 10 साल में बुनियादी ढांचे का बजट पांच गुना बढ़ा है।” राष्ट्रपति ने भारत में टेक्नोलॉजी पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “दुनिया के विकसित देश भी भारत की यूपीआई लेनदेन प्रणाली की सफलता से प्रभावित हैं। भारत टेक्नोलॉजी का ग्लोबल प्लेयर है, यहां डिजी लॉकर और यूपीआई जैसी सेवाएं हैं। ”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here