अक्षत सरोत्री
नई दिल्ली: बड़ी खबर झारखंड से सामने आ रही है। झारखंड में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य से पूर्व सीएम और जेएमएम नेता चंपई सोरेन के बीजेपी में जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। चंपई सोरेन के बीजेपी के शीर्ष नेता के संपर्क में होने और उनसे मुलाकात के लिए दिल्ली जाने की चर्चा शुक्रवार को सियासी हलकों में रही।
बीजेपी के कई नेता कर रहे हैं चंपई सोरेन की प्रशंसा
हालांकि, हेमंत सोरेन ने उन्हें सरकार में मंत्री के रूप में शामिल होने पर राजी कर लिया था। चर्चा है कि बीजेपी की ओर से चंपई सोरेन से संपर्क साधा गया है। भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेता सीएम के रूप में चंपई सोरेन के कार्यकाल की प्रशंसा कर रहे हैं।
जेपी नड्डा से हुई है मुलाकात
भाजपा के करीबी सूत्रों की मानें तो आज चंपई सोरेन दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले है। लोबिन हेम्ब्रम बीजेपी में जल्द शामिल हो सकते हैं. बीजेपी से फाइनल कॉल का लोबिन को इंतजार है। लोबिन हेंब्रम कल रांची पहुंच रहे हैं। जेएमएम और कांग्रेस के विधायकों को बीजेपी में शामिल कराने की कवायद चल रही है। लोबिन हेंब्रम ने लोकसभा में जेएमएम के उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ा था।
