बांदीपुरा के गांवों में बादल फटने से फुटब्रिज और सड़कें बह गईं

0
125

अक्षत सरोत्री

श्रीनगर: एक तरफ जम्मू कश्मीर में चुनाव का ऐलान होने की खबर आई वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के बांदीपुरा जिले के ऊपरी इलाकों में अचानक मौसम का मिजाज बदला और लगातार बादल फटने से ऐसी तबाही मची की अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ भी ऐसी की कई बुनियादी ढांचे और संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा।

वहीं कई फुटब्रिज और संपर्क सड़कें पानी में बह गईं, जबकि कई घर जलमग्न हो गए। अरिन और दर्दपोरा के गांवों में इस आपदा का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला, जहां सब्जी के खेतों, बगीचों और रिटेनिंग दीवारों को भारी नुकसान पहुंचने की खबरें हैं।

अरिन का प्रतिनिधित्व करने वाले जिला विकास परिषद के सदस्य गुलाम मोहिउद्दीन राथर ने स्थिति को भयावह बताया। उन्होंने कहा कि पानी के अत्यधिक दबाव के कारण चारदीवारी ढह जाने के बाद एक परिवार को अपना घर खाली करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

शुक्र है कि कोई हताहत नहीं हुआ, हालांकि बाढ़ के पानी में एक फुटब्रिज बह गया। नुकसान की सीमा का आकलन करने और राहत कार्य शुरू करने के लिए टीमों को तैनात किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here