राम जन्म भूमि मंदिर स्टेशन का बदला नाम, अब कहा जायेगा ‘अयोध्या धाम’

0
130
  • 30 दिसंबर को पीएम अयोध्या में नए एयरपोर्ट और नवनिर्मित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन भी करेंगे

  • रामनगरी स्टेशन को अयोध्या नहीं बल्कि अयोध्या धाम Ayodhya Dham से जाना जाएगा

 

नयी दिल्ली: अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर उद्घाटन से पहले बदलाव देखने को मिला है। अब रामनगरी के स्टेशन को अयोध्या नहीं बल्कि अयोध्या धाम Ayodhya Dham से जाना जाएगा। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले अयोध्या में सीएम योगी ने निरीक्षण के दौरान यह इच्छा जताई थी। जिसके आदेश बुधवार देर शाम जारी कर दिए हैं।

अयोध्या से भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने इस बाबत एक पोस्ट अपने सोशल मीडिया प्रोफाईल एक्स पर किया है। लल्लू सिंह लिखते हैं,’ अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है। जिसमें प्रधानमंत्री मुख्य अतिथि होंगे। इससे पहले 30 दिसंबर को पीएम अयोध्या में नए एयरपोर्ट और नवनिर्मित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन भी करेंगे।

लल्लू सिंह ने एक्स पर लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में नवनिर्मित भव्य अयोध्या रेलवे स्टेशन के अयोध्या जंक्शन का नाम, जनभावनाओं की अपेक्षा के अनुरूप, परिवर्तित कर अयोध्या धाम जंक्शन कर दिया गया है। जिसके लिये अयोध्या के पूज्य साधु संतों, अयोध्यावासियों, श्रद्धालुओं की तरफ से पीएम मोदी, सीएम योगी, गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का सहृदय आभार व कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी 30 को आएंगे अयोध्या

रेलवे विभाग की ओर से इसकी पुष्टि कर दी गई है और इसको लेकर राम भक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई। बता दें कि, 22 जनवरी को रामनगरी में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें लाखों की संख्या में भक्तों का सैलाब उमड़ेगा। इस कार्यक्रम को लेकर भव्य तैयारियां जौरों से की जा रही है। रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी मौजूद रहेंगे।

30 दिसंबर को होगा उद्घाटन

जाहिर है अयोध्या राममय हो गया है। प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अयोध्या उल्लासमय हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत स्वागत को लेकर आसपास के जनपद के लोग भी अयोध्या आएंगे। अयोध्या रेलवे स्टेशन को त्रेता युग को प्रदर्शित करने वाले स्थल के तौर पर तैयार किया गया है। इस स्टेशन से राम मंदिर करीब एक किलोमीटर की दूरी पर हैं। इस स्टेशन की 50 हजार यात्रियों की क्षमता है। इस स्टेशन को देखने के बाद आपको भव्य मंदिर का अहसास होने लगेगा। 30 दिसंबर को पीएम मोदी इसका उद्घाटन करेंगे।

स्टेशन पर कई सुविधा मौजूद

इस स्टेशन को सभी आधुनिक सुख सुविधाओं से परिपूर्ण बनाया गया है। यहां पर यात्रियों को हर प्रकार की सुविधा मिलेगी। स्टेशन पर लिफ्ट और स्वचालित सीढ़ियां मौजूद है। इसके अलावा सुविधा के कई और इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के लिए भी कई सुविधा मौजूद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here