राकेश टिकैत की पगड़ी उछली, बीकेयू ने बुलाई पंचायत

0
182
वर्षा वर्मा

 

 

Rakesh Tikait:  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में शुक्रवार को किसान नेता राकेश टिकैत ने मुजफ्फरनगर में आक्रोश रैली निकाली थी। इस दौरान टिकैट के साथ हाथापाई की घटना घटी और उनकी पगड़ी जमीन पर गिर गई। इस घटना के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने शनिवार को पंचायत बुलाई है। यह पंचायत मुजफ्फरनगर के GIC मैदान में आयोजित होगी।

 

 

 

भाकियू के अध्यक्ष ने बुलाई पंचायत

BKU के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने आरोप लगाया कि आक्रोश रैली जो घटना हुई वह राजनीतिक पार्टी की तरफ से रची गई साजिश का हिस्सा था। दरअसल, वे किसान आंदोलन को कमजोर करना चाह रहे हैं। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह घटना अचानक नहीं हुई है। यह एक सोची समझी साजिश थी। वहीं इस घटना के लिए आयोजित पंचायत से पहले ही इलाके के किसान सिसौली और मुजफ्फरनगर में इकट्ठा होने लगे हैं।

 

 

ये भी पढ़े…

 

मंईयां सम्मान योजना पर बड़ा अपडेट, झारखंड की महिलाओं को इस दिन मिलेंगे 5 हजार रुपये

 

हाथापाई के दौरान राकेश की उछली पगड़ी
दरअसल, शुक्रवार को व्यापारी संगठनों और हिन्दू कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में एक आक्रोश रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए। हालांकि, उनकी मौजूदगी को लेकर कुछ लोगों ने विरोध दर्ज करने के साथ सभा को संबोधित करने से मना कर दिया। जब भीड़ उत्तेजित होने लगे, तो टिकैत वहां से जाने लगे। इस दौरान उनके साथ हाथापाई की घटना हुई और उनकी पगड़ी जमीन पर गिर गई।

 

 

 

खास राजनीतिक पार्टी की साजिश
इस घटना के बाद राकेश टिकैत ने घटना की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि यह घटना किसान आंदोलन को दबाने के लिए एक खास राजनीतिक पार्टी की साजिश है। इसके अलावा, मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ कुछ युवकों को भेजा गया था, जिनमें से कुछ लोग शराब के नशे में भी थे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here