
रांची: झारखंड में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को अब भी अप्रैल माह की राशि का इंतजार है। अगर आप भी उनमें से एक है तो आपके लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार जल्द ही एक साथ दो माह की राशि (5 हजार रुपये) लोगों के खाते में भेज देगी। अभी फिलहाल आवेदनों का सत्यापन चल रहा है। जगह जगह पर शिविर लगाकर आधार सीडिंग, सत्यापन और ई‐केवाइसी की प्रक्रिया जारी है। उम्मीद की जा रही है कि यह काम अगले हफ्ते तक पूरा कर लिया जाएगा।
कार्य पूरा होने के बाद भेज दी जाएगी राशि
सत्यापन और आधार सीडिंग का कार्य पूरा होने के बाद महिला, सुरक्षा और बाल विकास विभाग सभी जिलों को राशि भेज देगा। इसके बाद लाभुकों के खाते में पैसा आना शुरू हो जाएगा। संभावना है कि इस माह के तीसरे या चौथे हफ्ते से मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने वालों को पैसा मिलना शुरू हो जाएगा। इस बार केवल उन्हें लोगों को यह राशि दी जाएगी, जिन्होंने अपना खाता आधार कार्ड से लिंक कराया होगा।
ये भी पढ़े…
कर्म की पहचान को मिली जनता की सलामी — माकड़ी ने शिप्रा त्रिपाठी को दी अमर विदाई
योजना की शुरुआत में की गयी थी ई-केवाईसी
मुख्यमंत्री मंईयां योजना की शुरुआत करते समय ही ई‐केवाइसी की प्रक्रिया शुरू की गयी थी। लेकिन तकनीकी परेशानी को देखते हुए उस समय रोक लगा दी गई थी। अब फिर से पूरी तैयारी के साथ इसे शुरू किया गया है। जिससे किसी को कोई परेशानी नहीं हो। आधार आधारित बायोमीट्रिक ई‐केवाईसी के माध्यम से सत्यापन किया जा रहा है। इसके अलावा जो लोग पहले से ही दोहरी पेंशन योजना का लाभ ले रहे हैं तो उन्हें पूरी राशि लौटानी होगी।

