दिल्ली की सब्जी मंडी पहुंचे राहुल गांधी, महिलाओं से ​की बातचीत

0
344

वर्षा वर्मा

नई दिल्ली:  लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद सब्जियों का दाम पता करने के लिए पहुंचे सब्जी मंडी। राहुल गांधी ने महंगाई पर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने अपनी सब्जी मंडी विजिट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। राहुल गांधी ने वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, लहसुन कभी 40 रुपए था। आज 400 रुपए किलो हो गया है। इस बाबत राहुल गांधी ने आगे लिखा, बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है और सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है। राहुल गांधी को मंडी में लोगों से बात करते देखा जा सकता है। उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है। उसमें बताया जा रहा है कि ये वीडियो गिरी नगर के सामने हनुमान मंदिर की सब्जी मंडी का है।

‘सैलरी किसी की नहीं बढ़ी, लेकिन दाम बढ़ गया’
वीडियो में महिलाओं को कहते हुए देखे जा सकता है। आज उन्होंने राहुल गांधी को चाय पर बुलाया है। ताकि वो आगे देखें कि कितनी मंहगाई है। महिला आगे कहती है। हमारा बजट बहुत ज्यादा बिगड़ गया है, सैलरी किसी की नहीं बढ़ी है लेकिन दाम बढ़ गया है और वो घटना का नाम ही नहीं ले रहा है।

राहुल गांधी ने महिलाओं से पूछे ये सवाल
राहुल गांधी वीडियो में आगे महिलाओं से पूछते हैं कि वह आज क्या खरीद रही हैं? इस पर एक महिला कहती है कि वह थोड़ा सा टमाटर, थोड़ा सा प्याज खरीद रही है। ताकी कुछ काम तो चल जाए। एक महिला सब्जी वाले से इस बारे में सवाल करती है।

ये भी पढ़े…

सीएम आतिशी के सामने अलका लांबा, कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में 28 नाम फाइनल

महिलाओं ने क्या बोला?
.इस बार सब्जी इतनी महंगी क्यों है।
.कुछ भी कम ही नहीं हो रहा है।
.कुछ भी 30-35 रुपए का नहीं है।
.सब 40-50 से ज्यादा ही है।

’12 हजार का क्या करती हैं’
वहीं सब्जी वाले ने कहा, बहुत मंहगाई हुई है इस बार, ये सत्ता में आएंगे तभी कुछ कम होगा। इसके बाद राहुल गांधी सब्जीवाले से पूछते हैं कि लहसुन कितने का है। इस पर सब्जी वाला बताता है कि लहसुन की कीमत 400 रुपए किलो चल रही है। इसके बाद राहुल गांधी ने महिलाओं से उनके घर जाकर भी बातचीत की, उन्होंने महिलाओं से पूछा हर साल जो महंगाई बढ़ती है। इससे आपको बहुत परेशानियां होती होंगी। राहुल गांधी ने एक महिला से कहा, आपके जो 12 हजार बनते हैं महीना का उसका आप कैसे इस्तेमाल करते हो। इस पर महिला कहती है, मैंने पिछले महीने भरवाया था राशन, अब मेरे पास 10 रुपए किराए के भी नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here