सीएम आतिशी के सामने अलका लांबा, कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में 28 नाम फाइनल

0
142

वर्षा वर्मा

Delhi Congress Candidates List: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इस कड़ी में मंगलवार को पार्टी ने केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक की। बैठक में 35 सीटों पर चर्चा की गई। जिसमें से 28 सीटों पर पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए हैं, वहीं 7 सीटों को पेंडिंग रखा है।

 

सीएम आतिशी के सामने अलका लांबा
सूत्रों की मानें तो इस बैठक में सीएम आतिशी के सामने कालकाजी सीट से अलका लांबा का नाम तय किया गया। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने सीमापुरी से राजेश लिलोठिया, जंगपुरा से फरहाद सूरी, मटिया महल से आसिम अहमद और बिजवासन से देवेंद्र सहरावत का नाम फाइनल किया है। उल्लेखनीय है कि आसिम अहमद खान और देवेंद्र सहरावत दोनों आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक रह चुके हैं। दोनों नेताओं ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। वहीं इससे पहले कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में 21 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा था।

ये भी पढ़े…

दिल्ली चुनाव में बिना सीएम उम्मीदवार के मैदान में उतरेगी बीजेपी,जानिए कब आएगी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

बूथ स्तर पर सक्रियता
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों में कांग्रेस कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। पार्टी बूथ स्तर पर काम करने में जुटी हुई है। सोमवार 23 दिसंबर 2024 को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए घोषणा पत्र तैयार करने को लेकर दिल्ली कांग्रेस के नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि “केवल वही वादे किए जाने चाहिए, जिन्हें पूरा किया जा सके, कांग्रेस केवल बातें करने में विश्वास नहीं रखती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here