शिमला और जम्मू-कश्मीर समेत इन राज्यों में बर्फबारी, उत्तर भारत में शीतलहर का अलर्ट

0
142

वर्षा वर्मा

Weather Update: देश के तीन राज्यों हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फबारी के चलते जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में कई नेशनल हाईवे और सड़कें बंद हो चुकी है। पर्यटकों की गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। पुलिस गाड़ियों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। शिमला में सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई। जिससे सड़कों पर 3 इंच बर्फ की परत जम गई। इससे सोलंगनाला से अटल टनल रोहतांग लौट रहे टूरिस्ट की गाड़ियां सड़क पर फिसलने लगीं। देर रात तक एक हजार से ज्यादा गाड़ियां अटल टनल के साउथ पोर्टल से नॉर्थ पोर्टल तक बर्फ में फंसीं रही। पुलिस ने गाड़ियां निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

देवभूमि उत्तराखंड में भी गढ़वाल हिमालय में बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब तथा कुमाऊं में मुनस्यारी में ताजा बर्फबारी हुई। जिससे पूरे राज्य में ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी के बाद उत्तराखंड के अलावा उत्तर भारत के राज्यों पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली-एनसीआर में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अगर बात राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब और हरियाणा की जाए तो इन राज्यों में बारिश हुई। बारिश के बाद यहां ठिठुरन बढ़ गई। राजस्थान के गंगानगर, अनूपगढ़, चुरू और बीकानेर में 10 मिमी तक बारिश हुई। जिसके बाद से यहां पारा लुढ़क गया। राजस्थान और मध्य प्रदेश में अगले तीन दिनों के लिए मौसम विभाग ने ओले और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़े…

दिल्ली में हुई बूंदाबांदी, बारिश से बढ़ेगी ठंड, इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
हालांकि मौसम विभाग ने उत्तर भारत के अलावा दक्षिण राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में बारिश की संभाना जताई गई है। इन राज्यों के अलावा दूसरे राज्यों में आईएमडी ने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। बिहार, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बंगाल, असम, मेघालय और राजधानी दिल्ली में अगले तीनों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया है। साथ ही दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here