दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

0
72
वर्षा वर्मा

 

 

 

नई दिल्ली:  दिल्‍ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों से मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग (आईएमडी) की मानें तो अभी इसमें कोई ज्‍यादा बदलाव नहीं होने वाला है। आईएमडी ने अगले कुछ घंटों में दिल्‍ली समेत आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की जानकारी दी है। वहीं देश के कुछ और हिस्‍सों जैसे मध्‍य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी बारिश के संकेत आईएमडी ने दिए हैं। गौरतलब है कि शुक्रवार से ही दिल्‍ली-एनसीआर में मौसम बदला हुआ है।

 

 

 

 

दिल्‍ली में चलेंगी तेज हवाएं
आईएमडी ने कहा है अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली के कुछ स्थानों (जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, पालम, आईजीआई एयरपोर्ट, वसंत विहार, वसंत कुंज, महरौली, तुगलकाबाद, छतरपुर, इग्नू, आयानगर, डेरामंडी), एनसीआर (गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़) पर मध्यम गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश, 40-50 किमी/घंटा की गति तक पहुंचने वाली तेज हवाएं चलने की संभावना है। आपको बता दें कि इस हफ्ते के लिए आईएमडी ने बारिश और गरज के साथ दिल्‍ली-एनसीआर में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्‍ली-एनसीआर में बारिश से तापमान में गिरावट आएगी, इससे हीटवेव से राहत मिल सकेगी।

 

 

यूपी और राजस्‍थान में बदलेगा मौसम
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज, बिजली और 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ छिटपुट से लेकर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 4 मई को उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। आईएमडी ने 6 मई तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गरज, बिजली और 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ छिटपुट बारिश की भविष्यवाणी की है।

 

 

ये भी पढ़े…

 

 

सहारनपुर के किसान की अनोखी पहल, गन्ने के रस से बनी हेल्दी कुल्फी

 

 

 

 

 

मध्‍य प्रदेश में होगी बारिश
आने वाले दिनों में उत्तरपश्चिम, मध्य और पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आने की संभावना है। असम और मेघालय, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ तेज हवा चलने की आशंका आईएमडी ने जताई है। आईएमडी के अनुसार इन जगहों पर 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ और तेज हवा की संभावना है। यहां पर भी 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी।

 

 

 

 

ओडिशा से कर्नाटक तक बारिश
कालबैसाखी तूफान के आने से पहले, ओडिशा में लंबे समय तक चली लू के कारण भीषण गर्मी पड़ रही थी। यहां पर बारिश ने बहुत जरूरी राहत पहुंचाई है। जिससे पूरे राज्य में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है। हालांकि, आईएमडी ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। अधिकारियों ने निवासियों को सलाह दी है कि वे आंधी के दौरान घर के अंदर रहें। पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए खुली हुई वस्तुओं को सुरक्षित रखें। आईएमडी ने दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की आशंका जताई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here