30 मई को बिहार आएंगे पीएम मोदी, देंगे अरबों की विकास परियोजनाओं की सौगात

0
110
वर्षा वर्मा

 

 

Bihar:  आपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार 30 मई को बिहार के दौरे पर आ रहे हैं। वह सासाराम के विक्रमगंज में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वह बिहार को अरबों की सौगात देंगे। इनमें से मुख्य रूप से पटना का नया टर्मिनल का उद्धाटन और पटना-सासाराम फोरलेन का शिलान्यास शामिल है। इस बात की जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को दी है।

 

 

 

1216 करोड़ की लागत से बना नया टर्मिनल
राजधानी पटना का जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट का नया टर्मिनल भवन यात्रियों के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार हो गया है। इसे बनाने में करीब 1216 करोड़ रुपये की लागत आई है। टर्मिनल की दीवारों को मधुबनी पेंटिंग और अन्य तरह की पेंटिंग से सजाया गया है।

 

3700 करोड़ की लागत से बनेगा सासाराम फोरलेन
बिहार के लोगों का सफर आरामदायक और किफायती बनाने के लिए सरकार लगातार कई बड़े कदम उठा रही है। इसी के तहत बिहार की राजधानी पटना से सासाराम के बीच केंद्र और राज्य सरकार 3700 करोड़ की लागत से 4 लेन एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे बनवा रही है। इससे इन शहरों के बीच में रहने वाले लोगों को सफर बेहद आरामदायक हो जाएगा। फिलहाल इन दो शहरों के बीच सफर करने में करीब 4 घंटे का समय लगता है जो सड़क के बनने के बाद महज डेढ़ घंटे में पूरा हो जाएगा।

 

 

 

ये भी पढ़े…

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद ‘ऑपरेशन केलर’, हुआ पाक समर्थित आतंकियों का सफाया

 

 

24 अप्रैल को बिहार आए थे मोदी
हालांकि इससे पहले प्रधानमंत्री 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर मधुबनी जिले में आए थे और सभा को संबोधित किया था। अपने इसी दौरे के दौरान पीएम ने आतंकियों को कल्पना से परे सबक सिखाने की घोषणा की थी। ये ऐलान पहलगाम आतंकी हमले के दूसरे दिन किया गया था। जिसके बाद 7 मई की रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here