
नई दिल्ली: देश में पिछले एक हफ्ते से भारत-पाक के बीच घमासान चल रहा है। दोनों देश के बीच युद्ध विराम की घोषणा के बाद भी सरहद, पर गोलीबारी चल रही हैं जिनमें कई पाकिस्तानी आतंकियों को भारतीय सेना ने मार गिराया। हालांकि, आतंकियों की तरफ से हमले में भारत के भी कुछ जवान शहीद हुए हैं। दरअसल, कश्मीर के पहलगाम में पिछले महीने आतंवादियों ने आम पर्यटकों पर गोलीबारी कर दी जिसके बाद कई आम नागरिकों की जान चली गई। इसी का बदला लेते हुए भारत ने पाक पर हमला किया। इसके जवाब में भारत ने पाक आतंकी ठिकनों पर हमला किया। इस मिशन का नाम Operation Sindoor दिया गया। अभी Operation Sindoor खत्म ही हुआ था की अब भारतीय सेना ने एक नए मिशन को अंजाम दिया जिसको ‘ऑपरेशन केलर’ का नाम दिया गया है।
क्या है ऑपरेशन केलर
ऑपरेशन केलर 13 मई 2025 को चलाया गया ,जिसमें पहलगाम हमले के मुख्य साजिशकर्ता आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी द रेजिस्टेंस फ्रंट के प्रमुख शाहिद कुट्टे को भारतीय सेना ने मार गिराया। बता दें राष्ट्रीय राइफल्स इकाई द्वारा प्रदान की गई विशिष्ट खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, भारतीय सेना ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के शोकल केलर इलाके में तलाशी और नष्ट करने का अभियान शुरू किया। इस अभियान का उद्देश्य कथित तौर पर क्षेत्र में छिपे आतंकवादियों को बेअसर करना था।जैसे ही सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी शुरू की, आतंकवादियों ने भारी गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे भीषण गोलीबारी हुई। इसके बाद हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े तीन कट्टर आतंकवादी मारे गए। बाद में उनके शव जंगली इलाके में से बरामद किए गए।
ये भी पढ़े…
विराट कोहली की कमाई जान रह जाएंगे हैरान, जानिए किन भारतीय क्रिकेटरों के पास है अरबों की संपत्ति
ऑपरेशन केलर से आतंकियों में खौफ
जिस तरह से पाकिस्तान समर्थित आतंकियों को भारतीय सेना ने मुहतोड़ जवाब दिया है उससे आतंकियों में भय व्याप्त है। साथ ही पाकिस्तान का युद्ध बंदी के दौरान नापाक हरकतों से पूरे विश्व में उनका आतंकियों से सांठ-गांठ उजागर हो रहा है। देश की सेना हर तरफ से चौकन्ना है और दुष्ट प्रविर्ती वाली पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों का सफाया कर रही है।

