….और भी धानी हुई धरती की चूनर

0
852

logo_n

पंचायत खबर टोली

वर्ष 2013-15 में छह सौ हेक्टेयर क्षेत्र में बढ़ा वनावरण

-फारेस्ट सर्वे आफ इंडिया के सर्वे में उपग्रह से प्राप्त हुए आंकड़े

मऊ : जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में वनों की अंधाधुंध कटाई पर चिंता जताई जा रही है। इस परिप्रेक्ष्य में जनपद के लिए यह सुखद सूचना है कि यहां वन क्षेत्र इधर क्रमश: वृद्धि हुई है। गत दो वर्षों, सत्र 1013-15 के दौरान जनपद में छह सौ हेक्टेयर में वन का क्षेत्रफल बढ़ा है। इस बात का खुलासा फारेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया के सर्वे में हुआ है। यह आंकड़ा रिमोट सेंसिंग द्वारा उपग्रह से प्राप्त किए गए हैं। पेड़ लगाने के साथ बचाने की दिशा में विभागीय तत्परता के परिणाम के साथ ही कृषि-वानिकी का भी इसमें बहुत योगदान है। आधुनिक जीवन प्रणाली के दौर में सिमटते वनों के बीच जिले में हरियाली का बढ़ता ग्राफ सुखद है।

plantationजिले के कुल क्षेत्रफल का 1.92 प्रतिशत वन है। आधिकारिक रूप से पांच सौ हेक्टेयर पर वन क्षेत्र है। जिले में हरियाली बढ़ाने के लिए पेंच से इतर विभाग ने लगाने से बचाने तक का अभियान चलाकर पौधरोपण और संरक्षण किया। विभाग द्वारा संचालित पौधरोपण कार्यक्रम के साथ मनरेगा को जोड़कर सुरक्षा बाड़े का भी निर्माण कराया गया। पौध लगाने के छह सप्ताह बाद इनकी मानीटरिंग कर नष्ट पौधों की जगह नए लगाए गए। सड़क के किनारे, लिंक रोड़ पर, रेलवे लाइन के दोनों तरफ पौधरोपण के ग्रीन बेल्ट का भी विकास किया गया। सड़क किनारे लगे पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड बनवाने के साथ ही पांच स्थान पर ग्रीन बेल्ट का विकास किया गया। नगर में परदहा कताई मिल रोड, औद्योगिक क्षेत्र, जजी कालोनी में एक तथा पुलिस लाइन में दो ग्रीन बेल्ट विकसित किया गया। इनकी सुरक्षा के लिए कांटेदार तार के साथ नष्ट पौधों काे नियमित अंतराल पर बदला गया। इसका सार्थक परिणाम हरियाली में विकास के परिणाम के रुप में आया।

plantauकृषि-वानिकी का महत्व बढ़ा
बढ़ती जनसंख्या और शहरीकरण के परिणाम स्वरूप घटते वन प्रक्षेत्र को देखते हुए किसानों की रुचि कृषि के साथ वानिकी में भी बढ़ी है। अपने खेत की मेड़ पर व्यावसायिक पेड़ उत्पादन के प्रति जिले के किसान जागरूक हुए हैं। सागौन, शीशम, यूकेलिप्टस सहित अन्य का पौधरोपण दो-तीन वर्षों में किसानों में कृषि-वानिकी की दिशा में किया जा रहा परिणाम भी छह सौ हेक्टेयर वनावरण बढ़ाने की दिशा कारगर साबित हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here