भारत की परियोजएं देखने के लिये इस देश के कृषि अधिकारी भारत आए

0
116

अक्षत सरोत्री

नई दिल्ली: फिलीपींस के कृषि अधिकारी देश की परियोजनाएं देखने के लिये भारत आए हैं। इस आठ दिवसीय दौरे का उद्देश्य विभिन्न जलवायु-स्मार्ट कृषि विधियों और जल एवं मृदा प्रबंधन तकनीकों के बारे में सीखना और सांस्कृतिक आदान-प्रदान करना था।

प्रतिनिधिमंडल ने अपने दौरे की शुरुआत उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के तहरौली तहसील के नोटा गांव से की। जहां उन्होंने प्रोग्रेसिव बुंदेलखंड किसान उत्पादक कंपनी के सदस्यों से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने जाना कि ICRISAT किस प्रकार स्थानीय किसानों को FPOs और FPCs के रूप में संगठित करता है।

प्रतिनिधिमंडल ने ओडिशा में महिला स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियाँ देखी, जिसमें सालाना 100,000 पौध तैयार करने वाले बौने नारियल नर्सरी ,सजावटी नर्सरी और मधुमक्खी पालन जैसे उद्यम शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here