मधुमक्खी पालन के काम से कमायें लाखों रूपये

0
213

अक्षत सरोत्री

शिमला: भारत कृषि प्रधान देश है। हमारे देश में कई ऐसे खेती और उससे जुडे व्यवसाय हैं जो आजकल किसानों को फायदा दे रही हैं। लोग किसानों के प्रोडेक्ट खरीदना पसंद करते हैं। भारत ही नहीं दुनियाभर में शहद की खूब मांग रहती है। कई तरह की औषधियों में इस्तेमाल होने के साथ ही पोषक तत्वों की वजह से मधुमक्खी पालन कम लागत में मोटी कमाई देने वाला बिजनेस बना है।

युवाओं के लिए यह बेहतर करियर बनाने का ऑप्शन भी है। यह कम भूमि वाले किसानों और बागवानी करने वाले किसानों के साथ ही दूसरे लोगों के लिए भी आय का बड़ा स्रोत बनता है।

मधुमक्खी पालन में 1 लाख रुपये की लागत लगाने पर करीब 3 लाख रुपये की कमाई आसानी से की जा सकती है। मधुमक्खी पालन से कमाई करने और इसे करियर बनाने के लिए जरूरी है बी कीपिंग ट्रेनिंग लेना। कई कृषि विश्वविद्यालय और कृषि संस्थान किसानों, युवाओं और ग्रामीणों को 7 दिन से लेकर 6 महीने तक की ट्रेनिंग देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here