एक ऐसी भी सब्जी जिसकी खेती करके आप कम लागत में कमा सकते हैं लाखों रूपये

0
116

अक्षत सरोत्री

 

नई दिल्ली: किसानों को आज हम एक ऐसी सब्जी की खेती के बारे में बताने जा रहे हैं। यह सब्जी की आप खेती करेंगे तो लाखों रूपये कमा सकेंगे। इस खेती पर लगने बाली लागत भी मात्र 2 से 3 हजार रूपये है। खास बात यह है कि सब्जियों की खेती में किसानों को ज्यादा मुनाफा हो रहा है। दरअसल हम बात कर रहे हैं तोरई जैसी सब्जी की, जिसकी खेती कर किसान कम समय में ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं।

अरो तोरई को उगाने का सबसे बड़ा फायदा यह भी है कि यह कम समय में तैयार हो जाती है। इसकी खेती के लिए बारिश का मौसम ही सबसे अच्छी रहती है।

तोरई की खेती करने वाले उत्तर प्रदेश के एक किसान ने बताया कि वो लगभग 4-5 सालों से सब्जियों की खेती कर रहे हैं। अन्य फसलों के मुकाबले सब्जियों की खेती में अच्छा प्रॉफिट रहता है।

उन्होंने करीब दो बीघे में इसकी खेती की है, जिसमे लागत एक बीघे में 2 से ढाई हजार रुपए आती है और मुनाफा करीब डेढ़ से दो लाख रुपये तक हो जाता है। क्योंकि अरो तोरई की खेती बहुत ही कम किसान करते हैं और इसकी पैदावार भी कम होने के साथ इसकी फसल 15 से 20 दिन चलती है।

इसकी खेती करना काफी आसान है। पहले खेत की दो बार जुताई की जाती है। उसके बाद खेत मे परवा बना कर इसके बीजों की बुवाई की जाती है। वहीं, करीब 6 से 7 दिनों बाद पौधा निकलता है।

तब इसमें हम गोबर की खाद का छिड़काव कर पानी की सिंचाई करते हैं। 30 से 35 दिनो बाद फसल निकलना शुरू हो जाती है, जिसकी तोड़ाई कर हम बाजारों में बेच सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here