
पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। गुरुवार की शाम करीब 4.30 बजे पीएम मोदी पटना पहुंचेंगे। पटना एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय तक रोड शो होगा। इसे लेकर भाजपा ने अपनी तैयारी भी पूरी कर ली है। पटना की सड़कें तिरंगे से सजी हुई है। जगह-जगह पर ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े पोस्टर भी लगाए गए हैं। वहीं महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर पीएम के स्वागत की तैयारी में जुटी हैं।
भाजपा कार्यालय तक होगा रोड शो
पीएम मोदी गुरुवार की शाम को पटना एयरपोर्ट से करीब पांच किलोमीटर का रोड शो करते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए बेहद खास इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पर पुष्पवर्षा भी पीएम पर होगी। वहीं पटना की सड़कों पर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर पोस्टर भी कई जगों पर लगाए गए हैं।
ये भी पढ़े…
सड़कों पर ऑपरेशन सिंदूर के पोस्टर
पटना की सड़कें ऑपरेशन सिंदूर की सफलता वाले पोस्टर से पटे हुए हैं। इन पोस्टरों में पीएम मोदी की तस्वीर भी है। ‘आतंकवाद की तोड़ी कमर, देखा हमने सिंदूर समर..’, ‘सिंदूर की ललकार, सेना की जय-जयकार’ जो सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी में मिलाया है।’ न देश झुकेगा न बिहार का विकास रूकेगा…’ जैसी पंक्तियां इन पोस्टरों पर लिखी गयी हैं।

