गुजरात में ग्राम पंचायत चुनाव का ऐलान, जानिए किस दिन आएगा नतीजा

0
249
शश्वत सिंह

 

 

गांधीनगर: गुजरात में ग्राम पंचायत चुनाव के लिए 22 जून को मतदान होगा। इस चुनाव में पिछड़ा वर्ग के लिए 27 फीसदी आरक्षण लागू होगा। यह घोषणा राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) ने की। बता दें कि ग्राम पंचायत के चुनाव आमतौर पर गैर-दलीय आधार पर लड़े जाते हैं। ज्ञात हो ग्राम पंचायत चुनाव लगभग दो साल की देरी के बाद हो रहे हैं, जिसका मुख्य कारण ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) आरक्षण से जुड़ा मुद्दा है।

 

 

 

पंचायत चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही गुजरात में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। पंचायत चुनाव की गिनती 25 जून तय की गई है। साल 2023 में जावेरी आयोग की रिपोर्ट के आधार पर पंचायतों, नगर पालिकाओं और नगर निगमों जैसे स्थानीय निकायों में ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण देने की गुजरात सरकार के घोषणा किए जाने के बाद राज्य में इतने बड़े पैमाने पर ग्राम पंचायत चुनाव पहली बार हो रहे हैं। बता दें 8,326 ग्राम पंचायतों में से 4,688 में आम या मध्यावधि चुनाव होंगे, जबकि 3,638 ग्राम परिषदों में उपचुनाव होंगे।

 

 

ये भी पढ़े…

 

बिहार में कोरोना से हड़कंप ,24 घंटे में मिले 6 नए मरीज

 

पंचायत चुनाव और मतगणना की तिथि?
गुजरात में ग्राम पंचायत चुनाव के लिए मतदान 22 जून को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा, जबकि 25 जून को मतगणना होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 9 जून है और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 11 जून है। इसमें कहा गया है कि चुनाव मतपत्रों के माध्यम से कराए जाएंगे और मतदाताओं को नोटा का भी विकल्प दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here