वर्षा वर्मा
BJP Candidate List: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंका जा चूका है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली में सत्ता हासिल करने पर अपनी नजरें गड़ा दी हैं। यहां उसे सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के खिलाफ तीन-तरफा कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ रहा है। बीजेपी ने रविवार को 1 उम्मीदवार की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें पार्टी के मौजूदा विधायक मोहन सिंह बिष्ट को मुस्तफाबाद सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है।
दरअसल पहले बीजेपी ने शनिवार को 29 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की थी। कुल मिलाकर देखा जाए, तो दिल्ली की 11 सीटों पर फिलहाल बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है। दूसरी लिस्ट की बात करें, तो बीजेपी ने शकूर बस्ती से करनैल सिंह, मटिया महल से दीप्ति इंदौरा, जबकि राजेंद्र नगर से उमंग बजाज को टिकट दिया गया है। इसी तरह से कस्तूरबा नगर से नीरज बसोया, लक्ष्मीनगर से अभय वर्मा और कपिल मिश्रा को करावल नगर से टिकट दिया गया है।
अब तक BJP ने 59 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं:
ये भी पढ़े…
दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की दूसरी लिस्ट , करावल नगर से कपिल मिश्रा को मिला टिकट
पार्टी ने पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को नई दिल्ली सीट से पूर्व मुख्यमंत्री और AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मैदान में उतारा है। इसने कालकाजी से पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को भी मैदान में उतारा है। जहां मुख्यमंत्री और आप उम्मीदवार आतिशी मैदान में हैं। वहीं भाजपा ने अपने राष्ट्रीय पदाधिकारियों दुष्यंत कुमार गौतम और आशीष सूद को क्रमशः करोल बाग और जनकपुरी से, अरविंदर सिंह लवली को गांधी नगर से और पूर्व आप नेता कैलाश गहलोत को बिजवासन से मैदान में उतारा है। दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय मालवीय नगर से चुनाव लड़ेंगे।






