दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की दूसरी लिस्ट , करावल नगर से कपिल मिश्रा को मिला टिकट

0
275

वर्षा वर्मा

 

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 29 प्रत्याशियों का नाम है। भाजपा ने कपिल मिश्रा को करावल नगर से टिकट दिया है। भाजपा एक लिस्ट पहले भी जारी कर चुकी है। जिसमें 29 प्रत्याशी थे। भाजपा ने कपिल मिश्रा को करावल नगर से, हरीश खुराना को मोती नगर से, प्रियंका गौतम को कोंडली से मैदान में उतारा गया है। प्रियंका गौतम हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में आई हैं।

 

 

बीजेपी की दूसरी लिस्ट में इन प्रत्याशियों के नाम शामिल

 

दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीट हैं। यानी अभी भाजपा को 12 सीटों पर और प्रत्याशियों के नाम जारी करने हैं।

 

5 फरवरी को दिल्ली में चुनाव
दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होने हैं, जिसके परिणाम 8 फरवरी को आएंगे। यानी 8 फरवरी को पता चल जाएगा कि दिल्ली की सत्ता इस बार किसके हाथ में होगी।

 

 

ये भी पढ़े…

झुग्गी बस्ती सम्मेलन में शाह का ऐलान …’पांच फरवरी दिल्ली को आप-दा से मुक्त करने का समय’

 

 

एक विधायक का कटा टिकट तो दूसरे पर जताया भरोसा
भाजपा ने इस सूची में एक मौजूदा विधायक को टिकट दिया है। वहीं, एक भाजपा विधायक का टिकट कट गया है। लक्ष्मीनगर से विधायक अभय वर्मा पर भाजपा ने फिर से भरोसा जताया है। वहीं, करावल नगर से विधायक मोहन सिंह बिष्ट का टिकट कट गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here