नहीं रोयेंगे प्याज के आंसू, होगी बंपर आमदनी, मात्र 90 दिनों में 5 गुना मुनाफा, युवा किसान की अनोखी तरकीब

0
210

पूजा श्याम देव

 

Onion Production:  अभी भी किसान भाई परंपरागत जमाने के अनुसार खेती में नए-नए प्रयोग कर कम समय में ज्यादा मुनाफा कमा रहे हैं। हालंकि रबी सीजन वाले प्याज की रोपाई अब भी जारी है। किसानों के पास इसके लिए खेती की सही जानकारी होना आवश्यक है। किसान खेती के साथ ऐसी कई फसलो की खेती करते है। जो उन्हें अच्छा मुनाफा भी दें। इसलिए अगर आप भी खेती करते है। तो आपके पास सही जानकारी होना चाहिए।

 

 

 

कचहरी जिले के बलुआ के रहने वाले युवा किसान शशि कुमार पिछले 5 वर्षों से खेती कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह प्याज की खेती में नए प्रयोग और नई तकनीक का इस्तेमाल करते हैं। हालंकि हर बार नई जानकारी के साथ नई खेती करनी ​चाहिए। जिससे उन्हें कम लागत और कम समय में ज्यादा मुनाफा होता है। उन का कहना था कि अन्य किसान धान, गेहूं, मक्का या पारंपरिक खेती पर ज्यादा ध्यान देते हैं। लेकिन वह अपने खेत में पारंपरिक खेती के अलावा कुछ हिस्सों में अलग-अलग नई फसलों की खेती करते है।

 

 

 

 

युवा किसान शशि कुमार कहते हैं कि वह अपने खेत में 70 और 30 के फॉर्मूले पर खेती करते हैं। जिसे उन्हें काफी ​अच्छा मुनाफा ​होता है। उन्होंने बताया कि वह पूरे खेत में एक ही फसल नहीं लगाते। बल्कि कुछ हिस्सों में अलग-अलग फसल की खेती भी करते हैं। इस बार उन्होंने हैदराबाद से प्याज का बीज मंगवाया है। और इस प्याज के बीज से सीड प्रोडक्शन की शुरुआत की है। यह प्याज हाइब्रिड क्वालिटी का उत्तम गुणवत्ता वाला है।

 

ये भी पढ़े…

फरवरी की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 19वीं किश्त, ऐसे चेक करें स्टेटस

 

 

खेती में करते रहें नया-नया प्रयोग
इस प्याज के बीज को लाने और खेतों में लगाने तक का कुल खर्च 28,हजार रुपए तक होता है। लेकिन 28,000 की लागत महज 90 दिनों में डेढ़ लाख तक हो जाएगी। जिससे आप को लगभग 5 गुना मुनाफा होगा। उन्होंने कहा कि वह सीड प्रोडक्शन कर अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं। और कम समय में अधिक मुनाफा होता है। उन्होंने अन्य किसान भाइयों से भी अपील की वे भी 70/30 के फार्मूले पर खेती करें और अपने खेत में कुछ नए-नए प्रयोग करें। जिससे कम समय में अधिक मुनाफा कमा सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here