
Delhi Election Result 2025: दिल्ली के 2025 के विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है और अब तक 11 बजे तक के चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी 40 और आम आदमी पार्टी 30 सीटों पर आगे चल रही है। बड़े चेहरों की बात करें तो नई दिल्ली सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पीछे चल रहे हैं।
और इस वक्त की सबसे बड़ी अपडेट ये है कि प्रदेश की मुख्यमंत्री आतिशी अपने सीट कालकाजी से लगातार पीछे चल रही हैं। वहां अब तक 4 राउंड की गिनती के बाद भाजपा के रमेश बिधूरी आगे चल रहे हैं। मुस्लिम बहुल सीटों की बात करें तो वहां अधिकतम सीटों पर आम आदमी पार्टी ने इस वक्त बढ़त बनाई हुई है। चुनाव आयोग के अब तक के रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस अपना खाता खोलने में नाकामयाब है।
ये भी पढ़े…
राममंदिर की पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन, 68 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
