फरवरी की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 19वीं किश्त, ऐसे चेक करें स्टेटस

0
284

 

वर्षा वर्मा

 

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। किसानों को जल्द ही इस योजना की राशि मिलने वाली है। योजना की 19वीं किस्त को लेकर सरकार द्वारा ऐलान कर दिया गया है। फरवरी की 24 तारीख को करोड़ों किसानों के खाते में पीएम मोदी ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ की राशि भेजने वाले हैं।

 

 

दरअसल, केंद्र सरकार देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए कई योजना चलाती है। ऐसे में इन्हीं योजनाओं में से एक है ‘पीएम किसान सम्मान निधि योजना।’ जिसके तहत देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता मिल रही है। इस योजना के अंतर्गत साल में 6 हजार रुपए किसानों के खाते में भेजे जाते हैं। योजना की राशि 3 किस्तों में यानी की हर 4 महीने में 2 हजार रुपए किसानों को सरकार देती है। इस योजना में अब तक किसानों के खाते में 18 किस्त भेजे जा चुके हैं। अक्टूबर 2024 को ही 18 वीं किस्त केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई थी। ऐसे में अब 19 वीं किस्त 24 फरवरी को जारी की जाएगी। ऐसे में अगर आपने अब तक इस योजना के लिए आवेदन नहीं किया है तो इन आसान तरीकों से आप भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

 

 

किन किसानों को मिल रहा लाभ
छोटे और सीमांत किसान परिवार इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, परिवार का एक ही सदस्य इस योजना का लाभ ले सकता है। साथ ही ऐसे भूमिधारक किसान जिनके नाम पर खेती योग्य भूमि है व 2 हेक्टेयर तक या उससे कम है तो वे भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

 

ये भी पढ़े…

राष्ट्रपति के अभिभाषण का जवाब देते पीएम का कांग्रेस पर हमला…विकास की बात कांग्रेस की समझ से परे…

 

ये लगेंगे दस्तावेज

  • आधार कार्ड,
  • मोबाइल नंबर,
  • पासपोर्ट साइज फोटो,
  • निवास प्रमाण पत्र
  • निर्वाचन कार्ड
  • भूमि रिकॉर्ड (खसरा-खतौनी की प्रतिलिपि)
  • बैंक अकाउंट पासबुक‌‌

 

 

    ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर दिख रहे नए फार्मर रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें आवेदक को अपना नाम, मोबाइल नंबर और राज्य की जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद कैप्चा कोड भर कर ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक कर दें। क्लिक करते ही दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगी जिसे भर कर सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • सबमिट करते ही पंजीकरण करना चाहते हैं का सवाल आपक सामने आएगा जिसके बाद आप “Yes” के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • क्लिक करते ही एक पंजीकरण फॉर्म खुलेगा। इस फॉर्म में आवेदक को अपना आधार नंबर, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव/क्षेत्र, बैंक खाते का विवरण, भूमि की जानकारी (कितनी भूमि है और वह किसके नाम पर है) आदि जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद आपको आधार कार्ड, बैंक खाता व भूमि रिकॉर्ड की प्रतियां जैसे आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना है।
  • अपलोड करते ही सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर दें. क्लिक करते ही आपका
  • रजिस्ट्रेशन हो जाएगा और आपको एक किसान आईडी दी जाएगी।
  • इस आईडी के जरिए आप अपने आवेदन का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here