40 प्लस उम्र है तो क्या… स्किन का निखार नहीं होगा कम, अपनायें ये घरेलू नुस्खे

0
217

पूजा श्याम देव

 

Skin Care Tips:  बढ़ती उम्र, सिकुड़ती त्वचा..चेहरे की चमक को न जाने लग गई किसकी नजर। न हों परेशान बस उम्र बढ़ने के साथ ही त्वचा का ख्याल रखना शुरू कर दें। क्योंकि आपकी देखभाल से आपके चेहरे की चमक दुबारा वापस लौट सकती है।

 

 

क्यों जरूरी है देखभाल
हम सब जानते हैं कि इस उम्र में त्वचा पर कई बदलाव आने लगते हैं। इसलिए स्किन को ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। डल और बेजान होने के चलते त्वचा से निखार जाने लगता है। ज्यादा उम्र होने पर चेहरे पर हाइड्रेशन की कमी हो जाती है। कोलेजन का घटना और झुर्रियों के आने जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। ज्यादातर 40 साल की उम्र की महिलाओं को अपनी स्किन का खास देखभाल रखने की जरूरत होती है। उम्र बढ़ने के साथ अगर आपके चेहरे का निखार भी कम हो गया है। तो आप घर पर ही कुछ घरेलू टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। इससे आपकी स्किन ग्लो भी करेगी और चेहरे पर कोई नुकसान भी नहीं होगा। आइए जानते हैं कि अपने चेहरे पर कौन सी चीजों का उपयोग करें।

 

ये भी पढ़े…

 

अपनाएं ये घरेलू नुस्खे.. घर पर बनाएं नेचुरल फेस सीरम,चमकने लगेगी आपकी त्वचा

 

 

हल्दी और दूध का करें इस्तेमाल
हल्दी और दूध का इस्तेमाल त्वचा के लिए कई तरह से फायदेमंद है। हल्दी, दूध त्वचा के रंग को निखारने में मदद करता है। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जो त्वचा को संक्रमण से बचाने और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। जबकि दूध में लैक्टिक एसिड होता है। जो त्वचा को ग्लोइंग बनाता है। एक चम्मच हल्दी में दूध मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। इससे स्किन ग्लो करेगी। हल्दी और दूध का मिश्रण त्वचा को मुंहासों, दाग-धब्बों और झुर्रियों से बचाने में मदद कर सकता है। यह त्वचा को हाइड्रेट करने और उसे मुलायम बनाने में भी मदद करता है।

 

 

एलोवेरा जेल का उपयोग
एलोवेरा त्वचा के लिए एक वरदान है। क्योंकि यह त्वचा को हाइड्रेट करता है। यह जलन और सूजन कम करने के साथ-साथ स्किन को ताजगी भी देता है। यह झुर्रियों को भी कम करने में मदद करता है। एलोवेरा एक लोकप्रिय घरेलू पौधा है। हालाँकि इसके कई उपयोग हैं। लेकिन बहुत से लोग इस साधारण, अद्भुत पौधे के बारे में नहीं जानते हैं। एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कई तरह के त्वचा पर उपयोग कर सकते है।

 

 

दही और बेसन
दही में लैक्टिक एसिड होता है। जो त्वचा को एक्सफोलिएट करता है। बेसन त्वचा की गहरी में जाकर सफाई करता है। बेसन और दही का यह पैक त्वचा को सॉफ्ट और निखरी हुई बनाता है। बेसन और दही का गाढ़ा पेस्ट बनाने के बाद इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें। इसके बाद चेहरा गुनगुने पानी से साफ सें धो लें।

 

 

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
स्किन और बॉडी दोनो को हाइड्रेटेड बनाए रखने के लिए खूब पानी पियें। भरपूर नींद लें क्योंकि स्किन केयर रिपेयर करने के लिए नींद बेहद जरूरी है। स्वस्थ और ग्लोइंग त्वचा के लिए पर्याप्त पानी पीना बेहद जरूरी है। पानी त्वचा को अंदर से हाइड्रेट करता है। जिससे त्वचा में निखार आता है। इससे त्वचा में नमी बनी रहती हैं। और स्किन भी सॉफ्ट रहती है। इससे स्किन का निखार बना रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here