पूजा श्याम
चंडीगढ़: हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी देखने को मिली। दरअसल किसानों को खेती करने में कोई परेशानी नही थी लेकिन खेतो में ट्यूबवेल चला कर पानी सप्लाई करने पर हाई ऊर्जा कि आवश्यता पड़ती है। किसानो ने ऊर्जा मंत्री को अपनी समस्याओं के बारे में बताया। किसानों कि परेशानी को लेकर हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य को उन्होंने अपने विभाग के अधिकारियों को बताया कि राज्य के प्रत्येक गांव में एक सोलर पावर हाउस बनाया जाए ताकि किसानों के सभी ट्यूबवेलों कि सप्लाई उस सोलर पावर हाउस से की जाए जिससे वह चल सके। बाकी किसानों कि समस्या भी हल हो जाएगी। उनकी बिजली का खर्च भी कम आएगा।
अनिल विज ने सरकार को दिया सुझाव
राजस्थान के एक क्षेत्रीय कार्यशाला कार्यक्रम में अनिल विज शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान अनिल विज ने कहा कि हर एक गांव में सोलर पावर हाउस बनाने का सुझाव दिया। के उद्देश्य से ताकि वहां पर जो भी टयूबवेल हैं। उनकी सप्लाई उस सोलर पावर हाउस से की जानी चाहिए। और किसानों के सभी ट्यूबवेल संचालित हो सकें। इससे किसानों को कोई एतराज भी नहीं होगा। और किसानों की 10 किलो वाट की मोटर भी चल सकती जहां पर गहरा पानी है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर ऊर्जा योजना को हरियाणा में तेजी से लागू कर दिया हैं। ताकि इसका पूरा लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचा सके। इसमें केंद्र सरकार भी 60 हजार दे रही है तथा हरियाणा सरकार ने पीएम सूर्य घर योजना को आगे बढ़ाने के लिए अपनी तरफ से 50 हजार रुपए पर देने का निर्णय किया हुआ है यानि 1,10,000 रुपये सब्सिडी के तौर पर दिए जाते हैं। इस योजना के तहत सोलर ऊर्जा को लगाकर हर व्यक्ति देश के निर्माण में बहुत अधिक सहयोग दे रहा है। हरियाणा बिजली निगमों को रूफटॉप सोलर के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य करने व निर्धारित लक्ष्यों से अधिक क्षमता स्थापित करने के लिए प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।
ये भी पढ़े…
मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह के काफिले पर गोलीबारी, 60-70 राउंड फायरिंग, सोनू-मोनू गैंग पर आरोप
बिजली निगमों को किया गया सम्मानित
इस मौके पर हरियाणा बिजली निगमों को रूफटॉप सोलर के क्षेत्र में बेहतर काम करने और निर्धारित लक्ष्यों से अधिक क्षमता स्थापित करने के लिए प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया जाता है। जिसके तहत उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम को वर्ष 2019-20, 2020-21, और 2021-22 के लिए क्रमशः 9.77 करोड़, 10.52 करोड़ और 11.89 करोड़ की प्रोत्साहन राशि दी गई। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम को वर्ष 2019-20, 2020-21, 2021-22, 2022-23 और 2023-24 के लिए क्रमशः 11.16 करोड़ 8.01 करोड़ 13.92 करोड़ 9.58 करोड़ और 14.58 करोड़ की राशि प्रदान की गई।
