वर्षा वर्मा
Rajasthan: इन दिनों प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है। जो कई लोगों की जिंदगी बदल रहा है। यहां हर रोज लाखों की संख्या में लोग संगम में डुबकी लगाकर अपने पाप धोने आ रहे हैं। वहीं, कई लोग इस मेले की वजह से नए मकाम पर पहुंच रहे हैं। इस लिस्ट में माला बेचने वाली मोनालिसा भी शामिल है। नीली आंखों वाली मोनालिसा मेले में रुद्राक्ष की माला बेचने आई थी। जहां से उसका आकर्षक चेहरा देख हर कोई खो गया और वह मशहूर हो गई। इसकी जानकारी उसे खुद को भी नहीं थी। प्रयागराज के मेले में जब लोगों की नजरें नीली आंखों वाली मोनालिसा पर पड़ी तो हर कोई उसकी खूबसूरती का दिवाना हो गया। मोनलिसा अपनी नीली आंखों के वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। इसके अलावा उसके सांवले रंग और आकर्षक फेस कट की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर बनाया अकाउंट
प्रयागराज के मेले में कुछ दिन पहले मोनालिसा रुद्राक्ष की माला बेचे रही थी। जो रातों-रात अपने खूबसूरत चेहरे की वजह से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बन गई हैं। मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बना लिया है। और उनके दो लाख से ज्यादा लोग फॉलोअर्स हो गए हैं और मोनालिसा के फॉलोवर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
ये भी पढ़े…
मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह के काफिले पर गोलीबारी, 60-70 राउंड फायरिंग, सोनू-मोनू गैंग पर आरोप
राजस्थान की रहने वाली हैं ‘मोनालिसा’
वहीं, लोग उनकी लाइफ के बारे में जानने में काफी इच्छुक है। ऐसे में लोगों की नजर उन पर है। इसी के चलते महाकुंभ की वायरल गर्ल ‘मोनालिसा‘ ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में शेयर करते हुए बताया वो कहां की रहने वाली है। मोनालिसा मूल रूप से राजस्थान के चितौड़गढ़ की रहने वाली हैं। हालांकि अब वहां कोई नहीं रहता है। इसके अलावा उनका परिवार सालों पहले राजस्थान से मध्यप्रदेश के खरगौन में रहने आ गया था लेकिन असल में नीली आंखों वाली मोनालिसा राजस्थान की बेटी हैं।
ब्यूटी पार्लर का वीडियो
प्रयागराज के महाकुंभ ने मोनालिसा की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी है। जिसको कल तक कोई नहीं जानता था। आज उसके साथ सेल्फी लेने के लिए लोग की भीड़ लग रही है। वहीं, मोनालिसा ने अपने इंस्टा पर ब्यूटी पार्लर में तैयार होते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया। जिसकों देख लोग मदहोश हो गए हैं। वहीं, कई लोग कमेंट कर रहे हैं कि आपके पास नेचुरल ब्यूटी हैं। मेकअप की कोई जरुरत नहीं है।

