मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह के काफिले पर गोलीबारी, 60-70 राउंड फायरिंग, सोनू-मोनू गैंग पर आरोप

0
242

वर्षा वर्मा

 

पटना: मोकामा के बाहुबली नेता अनंत सिंह पर बुधवार शाम जानलेवा हमला हुआ। 60-70 गोलियां चलीं। हमले में अनंत सिंह बाल-बाल बचे। किसी के घायल होने की खबर नहीं है। अनंत सिंह हेमजा गांव में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। तभी कुख्यात सोनू-मोनू गैंग ने उन पर हमला कर दिया। इस गैंग ने पहले एक परिवार को पीटा और उनके घर पर ताला लगा दिया था। अनंत सिंह इसी मामले में दखल देने पहुंचे थे।

 

बाहुबली अनंत सिंह पर जानलेवा हमला
पूर्व विधायक अनंत सिंह, जिन्हें ‘छोटे सरकार’ भी कहा जाता है। हेमजा गांव में लोगों से मिल रहे थे। तभी सोनू-मोनू गैंग वहां पहुँच गया। गैंग ने अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। करीब 60-70 राउंड गोलियां चलीं। गनीमत रही कि अनंत सिंह इस हमले में बच गए। ये घटना मोकामा विधानसभा क्षेत्र के हेमजा गांव में घटी। सोनू-मोनू गैंग ने एक परिवार के साथ मारपीट की थी। उनके घर से निकालकर ताला लगा दिया था। इसकी जानकारी मिलने पर अनंत सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। अनंत सिंह को देखते ही सोनू-मोनू ने फायरिंग शुरू कर दी।

 

 

ये भी पढ़े…

योगी कैबिनेट ने संगम में लगाई डुबकी, मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम प्रस्ताव को मंजूरी

 

सोनू-मोनू गैंग पर फायरिंग का आरोप
फायरिंग के बाद सोनू-मोनू मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। नौरंगा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। बाढ़ के डीएसपी खुद वहां कैंप कर रहे हैं। अनंत सिंह पांच महीने पहले ही जेल से रिहा हुए हैं। 14 अगस्त को पटना हाईकोर्ट ने उन्हें AK-47 और बुलेट प्रूफ जैकेट मामले में बरी कर दिया था। अनंत सिंह 16 अगस्त को जेल से बाहर आए थे। अब उनके खिलाफ कोई केस पेंडिंग नहीं है। ये घटना उनके राजनीतिक जीवन में एक नया मोड़ ला सकती है। पुलिस सोनू-मोनू की तलाश में जुट गई है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। मोकामा से अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी विधायक हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here