नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, कुल 22 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर

0
73
वर्षा वर्मा

 

 

Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हो गई है। कैबिनेट की बैठक में तमाम विभागों के मंत्री मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 22 प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगी है। नीतीश कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिये गये है। बिहार सरकार की महिला सरकारी सैनिकों को उनके पदस्थापना स्थल के निकट अवसान सुविधा उपलब्ध कराने की नीति का निर्धारण प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

 

 

 

आठ हजार से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति
पंचायत सचिवालय को सुदृढ करने के लिए ग्राम पंचायत कार्यालयों में आठ हजार से अधिक लिपिक के पदों को सृजित किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज मंगलवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायत कार्यालय में निम्न वर्गीय लिपिक के 8093 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है।

 

 

ये भी पढ़े…

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, बिहार के 43,779 सरकारी स्कूलों में खुलेंगी नई लाइब्रेरियां

 

 

स्पोर्ट्स इंजरी इकाई की स्थापना
मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अंतर्गत वायुयान संगठन निदेशालय में विभिन्न श्रेणी के चार नियोजन आधारित पदों को सृजित किया गया है। वहीं पटना के जयप्रकाश नारायण अस्पताल में स्पोर्ट्स इंजरी इकाई की स्थापना एवं संचालन के लिए 36 नए पदों को सृजित किया गया है। कृषि विपणन निदेशालय में विभिन्न कोटि के 14 पदों को सृजित किया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here