नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, बिहार के 43,779 सरकारी स्कूलों में खुलेंगी नई लाइब्रेरियां

0
297
शश्वत सिंह

 

 

पटना: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए सरकार ने अहम् फैसला लिया है। दरअसल बिहार सरकार ने राज्य के 43,779 प्राथमिक विद्यालयों में लाइब्रेरी स्थापित करने जा रही है। शिक्षा विभाग द्वारा इस योजना को वित्त विभाग की मंजूरी मिल गई है। बिहार सरकार ने इस परियोजना के लिए 134.34 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है, जिसे बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना निर्माण निगम के माध्यम से इस वित्तीय वर्ष में खर्च किया जाएगा।

 

 

हर एक स्कूल में बनेगा लाइब्रेरी हॉल
इस योजना के तहत प्रत्येक स्कूल में एक नया पुस्तकालय हॉल बनाया जाएगा, जहां छात्र-छात्राएं शांति से पढ़ाई कर सकेंगे और किताबों के माध्यम से अपना ज्ञान बढ़ा सकेंगे। सभी जिलों से स्कूलों की सूची मांगी गई है, जिसे जिला शिक्षा अधिकारी एक सप्ताह के भीतर शिक्षा परियोजना परिषद को भेजेंगे साथ हीं जिन स्कूलों में पहले से पुस्तकालय हैं, उन्हें भी इस योजना के तहत अपग्रेड किया जाएगा। नई किताबें, फर्नीचर और तकनीकी सुविधाएं जोड़ी जाएंगी ताकि विद्यार्थी अधिक लाभ उठा सकें।

 

 

ये भी पढ़े…

 

बस्तर में दूषित पानी से हाहाकार, जल जीवन मिशन गांव में 15 लोग गंभीर बीमार

 

 

बिहार के हर एक लाइब्रेरी में एक लाइब्रेरियन की नियुक्ति की जाएगी। नए लाइब्रेरियन पदों के सृजन के लिए वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है और स्वीकृति मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

 

छात्रों को पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी
प्राथमिक विद्यालयों में लाइब्रेरी स्थापित होने वाले फैसले से बिहार के शिक्षा व्यवस्था में सुधर होगा, बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी साथ ही छात्र निकट भविष्य में रोजगार पाने में सफल हो सकेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here