चर्चा में है नागालैंड के कलाकार का स्टॉल, सूरजकुंड मेले में उमड़ रही पर्यटकों की भीड़

0
157
वर्षा वर्मा

SURAJKAND MELA: फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में हर दिन भीड़ उमड़ती जा रही है। मेले में काफी कुछ खास है। जो लोगों को अपनी ओर खींच रहा है। इस बीच नागालैंड की लंबाई कम्युनिटी से मेले में अपनी हस्तकला का प्रदर्शन करने पहुंची युवती का स्टॉल आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। इस स्टॉल में विभिन्न तरह के आभूषण मौजूद हैं। जैसे कि गले में पहनने के लिए नागालैंड के पारंपरिक गहने, कानों के झुमके, हाथों में पहने जाने वाले ब्रेसलेट इत्यादी। इस स्टॉल में खरीदारों की भीड़ लगी हुई है।

 

 

नागालैंड की युवती ने लगाया स्टॉल
नागालैंड से आई शिल्पकार ने बताया कि, “मैं अपनी मां के साथ सूरजकुंड परिसर में स्टॉल लगाई हूं। कई लोग हमारे स्टॉल में आ रहे हैं। लोगों को हमारे हाथों से बना हुआ गहना काफी पसंद आ रहा है। इसके अलावा हम बैग और शर्ट भी तैयार करते हैं। उन्होंने कहा मैंने ये कला अपनी मां से साल 2016 में सीखा था। पढ़ाई के साथ-साथ मैं ये काम भी करती थी। मुझे काफी अच्छा लगता था। हरियाणा आकर मुझे काफी अच्छा लग रहा है। इस मेले में स्टॉल लगाई हूं। लोग आकर हमारे सामान को खरीद रहे हैं। ये देखकर हमें काफी अच्छा लग रहा है।”

 

ये भी पढ़े…

सूरजकुंड मेले में हुआ शानदार प्रदर्शन, नजर आई दृष्टिबाधित बच्चों की अनोखी कला

 

हरियाणा सरकार का धन्यवाद
मेले में मिल रहे सम्मान से नागालैंड से आई शिल्पकार काफी प्रभावित हुई। उन्होंने भारत सरकार और हरियाणा सरकार का धन्यवाद किया और कहा कि उन्हें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका सरकार ने दिया है। इससे उनको आर्थिक रूप से मजबूती मिलने के साथ ही अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का मौका मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here