घर पर ही लगाएं ड्रैगन फ्रूट, जानिए कैसे लगाएं, और क्या है इसके फायदे

0
132

 

पूजा श्याम देव

 

Dragon Fruit:  ड्रैगन फ्रूट एक उष्णकटिबंधीय फल है। जो अपने अनोखे रूप और प्रभावशाली स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम हिलोसेरियस अंडटस है। और यह कैक्टस परिवार से संबंधित है। ड्रैगन फ्रूट का बाहरी आवरण चमकीला गुलाबी या लाल रंग का होता हैं। जिसमें हरी पत्तियां जैसी संरचनाएं होती हैं। अंदर से ​इसका गूदा सफेद या गुलाबी रंग का होता है। जिसमें छोटे-छोटे काले बीज होते हैं। हालांकि ड्रैगन फ्रूट को सुपरफूड भी माना जाता है। इसमें कैलोरी कम लेकिन विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, फाइटोन्यूट्रिएंट्स, और मिनरल्स, इत्यादि पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए बाजार में इसकी कीमत सामान्य फलों से ज्यादा होती है। इसलिए लोगों के लिए तो हर रोज यह फल खरीदना उनके बजट से बाहर की बात हो जाती है।

 

ऐसे में आप आपने घर पर ही ड्रैगन फ्रूट उगा सकते है। हालांकि घर में ड्रैगन फ्रूट उगाना बहुत मुश्किल नहीं है। अगर आप सही तरीके से इसे उगाते हैं। और देखभाल करते हैं। तो कुछ ही महीनों में आपको घर में ही ताजे ड्रैगन फ्रूट खाने का आनंद ले सकते हैं।

 

ये भी पढ़े…

बुजुर्ग महिला किसान ने लौकी खेती से बदली किस्मत, कम लागत में ज्यादा मुनाफा

 

ऐसे उगाएं ड्रैगन फ्रूट
1. सबसे पहले आप ड्रम या गमला तैयार करें जिसका उपयोग आप बीज बोने या पौधा लगाने के लिए करते है। ध्यान रहे कि ड्रैगन फ्रूट के लिए बड़ा डब्बा होना चाहिए।
2. ड्रैगन फ्रूट को भरपूर धूप चाहिए होती है, इसलिए ऐसी जगह चुनें जहाँ दिन में कम से कम 6 घंटे धूप आए।
3. ड्रैगन फ्रूट अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में उगता है। इसलिए पॉटिंग मिश्रण बनाएं जिसमें लाल मिट्टी, कोकोपीट, रेत और खाद मिलाकर इसे उपयुक्त बना सकते हैं।
4. यह पौधा बेल की तरह बढ़ता है। इसलिए इसे सहारे के लिए कोई मजबूत ढांचा चाहिए। आप चाहे तो दीवार या ट्रेलिस की मदद ले सकते है।
5. आप ड्रैगन फ्रूट का पौधा बीज या कटिंग से उगा सकते हैं। कटिंग से उगाना ज्यादा आसान है। और इसमें फल जल्दी आते हैं।
6. कटिंग 15-20 सेंटीमीटर लंबी कटिंग लें और उसे मिट्टी में 5-7 सेंटीमीटर गहराई तक दबा दें।
7. ड्रैगन फ्रूट को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है। इसलिए मिट्टी सूखने पर ही पानी दें।
8. गर्मियों में पौधे को हफ्ते में एक बार और सर्दियों में महीने में एक बार खाद दें।
9. ड्रैगन फ्रूट का पौधा लगाने के लगभग एक साल बाद फल देने लगता है। इसलिए फल लगने में 3-6 महीने लग सकते हैं।

 

ड्रैगन फ्रूट खाने के फायदे
1. ड्रैगन फ्रूट में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते है। जो शरीर कि हर बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।
2. ड्रैगन फ्रूट में फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण यह पाचन क्रिया को सुधारता है।
3. यह फल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। जिससे हृदय स्वस्थ रहता है।
4. ड्रैगन फ्रूट में एंटीऑक्सीडेंट होता है। जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं।
6. ड्रैगन फ्रूट में कैलोरी की मात्रा कम होती है और फाइबर की मात्रा अधिक, जो वजन घटाने में सहायक होती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here