गाजियाबाद: नगर निगम(Municipal council) की टीम द्वारा सेल्फी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें जन-जन को सेल्फी के माध्यम से जागरूक किया गया। स्वयं मौके पर नगर आयुक्त द्वारा भी शहर वासियों के साथ सेल्फी लेकर कचरा पृथक्करण के संबंध में जागरूक किया। नगर निगम द्वारा मिक्स कचरा रखने पर शासनादेश पर जुर्माना लगाने का कार्य चल रहा है। जिसमें संबंधित अधिकारियों से वार्ता के दौरान जानकारी दी गई कि अपने घर के सामने, प्रतिष्ठानों के सामने मलवा डाला जाता है या बगीचे की कटिंग पत्तियां डाली जाती है तो शासन के आदेश पर जुर्माना करने का निर्देश दिया गया है। जिसके लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी क्षेत्रीय एसएफआई, जेडएसओ, तथा अन्य स्वास्थ्य की टीम कार्य कर रही है। इस प्रकार नगर निगम द्वारा सख्ती से कार्यवाही की जा रही है। जिसमें मिक्स कचरा पाए जाने पर जुर्माना वसूला जा रहा है। जिसकी समीक्षा नगर आयुक्त के समक्ष प्रतिदिन की जाएगी।
नगर निगम(Municipal council) की गाड़ी अब आपसे एक ही डस्टबिन में एकत्र गीला-सूखा कचरा नहीं लेगा। ऐसा करने पर आपसे जुर्माना वसूला जा सकता है। सड़क पर कचरा फेंकने पर एक हजार रुपए तक अर्थदंड देना पड़ सकता है।
नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ ने शहर में स्वच्छता का ग्राफ बढ़ाने के लिए सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। कहा है कि सभी शहरवासियों को आदतों में सुधार के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। अगर गीला-सूखा कचरा अलग-अलग एकत्र करने और अलग-अलग ही निगम की डोर टू डोर कचरा कलेक्शन में लगी गाड़ी वाले को देने की आदत नहीं बनाई तो अब जुर्माना वसूला जाएगा। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन 2016 नियमावली के तहत समस्त प्रतिष्ठानों तथा शहर निवासियों को कचरा पृथक्करण की कार्यवाही स्वयं करनी होती है जो कि नहीं की जा रही है। जिस कारण निगम को कचरा निस्तारण में समस्या भी आ रही है। इसी के समाधान के लिए नगर निगम द्वारा 10 तक अभियान चलाया जा रहा है। जहां पहले नगर निगम ने अपील की और बाद में जुर्माना लगाने की कार्रवाई शुरु कर दी है।

नगर निगम(Municipal council) के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार ने बताया कि शहर में कचरा पृथक्करण को लेकर मुहिम चल रही है। जिसमें गीला कचरा अलग तथा सूखा कचरा अलग किए जाने के लिए शहरवासियों को जागरुक किया जा रहा है। लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, अपील भी की गई। उसके उपरांत नगर आयुक्त के नेतृत्व में जुर्माना वसूलने की कार्यवाही की शुरुआत की गई है। जिसमें शनिवार को नगर आयुक्त तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर का निरीक्षण किया। कवि नगर जोन स्थित आरडीसी राज नगर में दो दुकानदारों का चालान भी काटा गया। आरडीसी मे स्थित जूस वाले तथा फूल वाले से जिसके द्वारा कचरा एक साथ रखा हुआ था। जिनसे 200 रुपए की वसूली की गई। अधिकांश प्रतिष्ठानों पर कचरा अलग-अलग रखा हुआ था।
नगर आयुक्त ने की पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत वितरित ऋणों की प्रगति की समीक्षा
नगर निगम(Municipal council) आयुक्त डॉ नितिन गौड़ ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें। गीला कचरा जैसे की हरी पत्तियां सब्जियों के छिलके इत्यादि अलग रखें। इसके अलावा अन्य प्रकार का कचरा जिसको सूखा कचरा कहा जाएगा, उसको अलग डस्टबिन में ही रखकर निगम को दें। ताकि कचरा निस्तारण में किसी प्रकार की समस्या ना आए।

