Administration: प्रशासन ने दबंगों से मुक्त कराया पंचायत भवन

0
164

मुंगेर। मुंगेर जिला के गांव के कुछ दबंगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर उसमें पुआल, भूसा और उपला रखते थे। जिसे (Administration) प्रशासन ने खाली करवा दिया है। वही पंचायत भवन खाली होने के बाद ग्रामीण खुश नजर आ रहे हैं असरगंज प्रखंड अंतर्गत सजुआ पंचायत में दबंगों ने पंचायत भवन पर अवैध कब्जा जमा रखा था। मामले का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर दबंगों से पंचायत भवन को मुक्त कराया। दरअसल, मुंगेर के असरगंज प्रखंड के सजुआ पंचायत का पंचायत भवन सती स्थान गांव में है।
पंचायत भवन पर अवैध कब्जा को दिखाया। जिसके बाद (Administration) प्रशासन ने तुरंत इसे खाली करवा कर साफ करवा दिया है। उन्होंने पंचायत भवन से जुड़े अन्य समस्या के बारे में भी बताया उन्होंने कहा कि पंचायत भवन परिसर की स्थिति जर्जर हो चुकी है। भवन जर्जर होकर दरकने लगा है और सीलिंग भी झड़ रहा है। जर्जर भवन को मरम्मत कराने की आवश्यकता है ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सके।

पंचायत भवन का मरम्मत कराने की है जरूरत

वहीं सजुआ पंचायत भवन जिस वार्ड में अवस्थित है, वहां के वार्ड सदस्य रामानंद सिंह ने बताया कि पंचायत भवन खाली हो जाने से सामाजिक स्तर पर होने वाली बैठकों सहित अन्य कार्यों में लोगों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि पंचायत भवन में अब भी कई समस्याएं हैं।
इसमें चापाकल खराब है। भवन की खिड़की और दरवाजे टूट गए हैं और भवन भी कई जगह से टूट गया है। यदि इसकी मरम्मत हो जाए तो पंचायत वासियों में इस बात को लेकर और खुशी देखने को मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here