अंकेक्षण प्राधिकरण की ओर से ग्राम संसाधन व्यक्तियों की कार्यशाला की गई आयोजित

0
159

कार्यशाला के दौरान सोजत की विकास अधिकारी डॉ. सुनीता परिहार ने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य यही है कि पंचायत क्षेत्र में जितनी भी ग्राम पंचायतें हैं उनमें होने वाले कार्यों की गुणवत्ता बनी रहे। निर्माण उच्च क्वालिटी का हो और आमजन को ध्यान में रखते हुए यह कार्य किए जाए, इसलिए ऑडिट बहुत जरूरी है l इसके लिए ग्राम संसाधन व्यक्ति समय-समय पर विकास कार्यों की मॉनिटरिंग कर उसका तय समय पर सामाजिक अंकेक्षण करें और अपने उपयोगी सुझाव जरूर दें l राज्य व केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता और उनके अंकेक्षण के लिए गुरुवार को पंचायत समिति सभागार भवन में राजस्थान सामाजिक एवं निष्पादन अंकेक्षण प्राधिकरण की ओर से कार्यशाला आयोजित कर ग्राम पंचायतों में अंकेक्षण करने वाले ग्राम संसाधन व्यक्तियों की कार्यशाला आयोजित की गई l

इस मौके ब्लॉक प्रभारी रामचंद्र मालवीय, रमेश कुमार, ओमप्रकाश बोराणा दक्ष प्रशिक्षक राजेंद्रसिंह राजपुरोहित रघुनाथ आसीरी नेवी ग्राम संसाधन व्यक्तियों को अंकेक्षण के दौरान बरती जानी सावधानियों और गुणवत्तापूर्ण अंकेक्षण बनाने के तौर-तरीकों को बताया l इस दौरान जीटीए जोएब सुफियान ने भी विकास कार्यों को लेकर तकनीकी पहलुओं पर गौर करने के तौर तरीके बताएं और निर्माण साबरी की गुणवत्ता को परखने की बात भी सिखाई l कार्यक्रम में सोजत की सभी ग्राम पंचायतों के लगभग सभी संदर्भ व्यक्ति मौजूद थे l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here