सड़क किनारे तड़प रहे थे मां-बेटे, तेजस्वी यादव ने देखा तो खुद दौड़े; अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

0
74
वर्षा वर्मा

 

 

पटना:  बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक वीडियो शेयर किया है। सड़क पर जख्मी पड़े मां-बेटे को उन्होंने अस्पताल भिजवाया। तेजस्वी ने बताया कि शेखपुरा जाने के क्रम में बख्तियारपुर के पास हाइवे पर मां-बेटे बुरी तरह से जख्मी थे।

 

 

 

काफिला रोककर उतरे तेजस्वी
मां-बेटे को जख्मी पड़ा देख तेजस्वी यादव ने अपना काफिला रोक दिया। वो गाड़ी से उतरे और जख्मी को अस्पताल भिजवाया। उन्होंने बताया कि स्थानीय राजद विधायक को जिम्मा दिया गया है कि इलाज की देखरेख वो करें।

 

 

 

ये भी पढ़े…

नीतीश कुमार के सात निश्चय योजना में से एक हर एक घर जल योजना बिहार में सफल

 

तेजस्वी की अपील
तेजस्वी ने यह भी अपील की है कि कहीं अगर आप दुर्घटना में घायल को देखें तो तुरंत उसकी सहायता करें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here