शाश्वत सिंह
दिल्ली: भारत के क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी है। भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के IPL 2025 के स्थगित होने के कुछ ही दिनों बाद, BCCI (बीसीसीआई) ने लीग के फिर से शुरू होने के बारे में संकेत दिया है। दरअसल सुरक्षा चिंताओं के कारण IPL टूर्नामेंट को रोकना पड़ा, जिसके बाद कई विदेशी खिलाड़ियों को देश छोड़कर जाना पड़ा। खबरों के अनुसार, BCCI और आईपीएल फ्रैंचाइजियों ने खिलाड़ियों को वापस बुलाने के लिए कॉल करना शुरू कर दिया है। सीमावर्ती इलाकों में बढ़ी गतिविधियों के कारण कई इलाकों में पूरी तरह से ब्लैकआउट की घोषणा कर दी गई थी और स्थिति के शांत होने के साथ ही आईपीएल को फिर से शुरू करने की संभावना जताई जा रही है।हालांकि अब दोनों देशों के बीच हुए सीजफायर के बाद IPL जल्द शुरू हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आईपीएल दोबारा 16 या 17 मई को शुरू हो सकता है। इसके लिए नया शेड्यूल जल्द जारी होगा।
बता दें भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (2025) को एक हफ्ते के लिए स्थगित करना पड़ा था। सीजन में 12 मैच बचे हैं और बोर्ड को टूर्नामेंट पूरा होने में कम से कम दो सप्ताह का समय लगेगा।गौरतलब है कि पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले के दौरान आईपीएल को बीच में ही रोक दिया गया था। बीसीसीआई ने यह भी संकेत दिया है कि वह आईपीएल 2025 को समय पर खत्म करने के लिए डबल हेडर मैचों का आयोजन कर सकता है। इस तरह से टूर्नामेंट को तेजी से खत्म किया जाएगा और लीग को 25 मई तक संपन्न कराने की योजना है।
ये भी पढ़े…
नीतीश कुमार के सात निश्चय योजना में से एक हर एक घर जल योजना बिहार में सफल
बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, “हमने युद्धविराम के बाद आईपीएल को फिर से शुरू करने की योजना बनाई है। अगर सब कुछ ठीक रहता है, तो हम जल्दी से जल्दी टूर्नामेंट की तारीखों और वेन्यू को तय करेंगे।बीसीसीआई स्थिति पर करीब से नज़र रख रहा है और सभी हितधारकों और संबंधित सरकारी अधिकारियों से सलाह लेने के बाद आईपीएल को फिर से शुरू करने पर फैसला करेगा।

